राहुल गांधी की व्यापारियों से अनोखी अपील, बोले- तो 30 सेकेंड में रोक देंगे आंदोलन
क्या है खबर?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली की रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली महारैली का विरोध करने वाले व्यापारियों से अनोखी अपील की। उन्होंने एक्स पर लिखा कि वह व्यापारियों से प्यार करते हैं और उनकी बात सुन रहे हैं। उन्होंने रैली का विरोध करने वाले व्यापारियों से अपील की कि अगर वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को हटाने को कहें तो वह 30 सेकेंड में आंदोलन रोक देंगे।
अपील
राहुल ने क्या कहा?
नेता प्रतिपक्ष ने लिखा, 'दिल्ली के हर व्यापारी से हम आपसे प्यार करते हैं, आपकी बात सुन रहे हैं। मेट्रो सरकार ने बंद की, सड़कें सरकार ने सील की, राजधानी पर ताला सरकार ने लगाया। जब वोट ही चोरी हो जाए, तो कुछ भी सुरक्षित नहीं, न आपकी दुकान, न आपकी बचत, न आपके बच्चों का भविष्य। मोदी जी से कहिए- आरोपी नंबर 4, ज्ञानेश कुमार को हटाएं, 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा।'
ट्विटर पोस्ट
राहुल गांधी की अपील
To every trader in Delhi: We love you and hear you.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 26, 2026
The Govt shut the metro, sealed our roads and locked down our capital.
With a stolen vote nothing is safe - your shop, your savings, your children’s future.
Tell Modi to sack accused no. 4, Gyanesh Kumar and the protests will… pic.twitter.com/USuHyO7qVW