Loading...
राहुल गांधी इस महीने मणिपुर का दौरा करेंगे, हिंसा के बाद से चौथी बार जाएंगे
राहुल गांधी इस महीने मणिपुर का दौरा करेंगे (फाइल तस्वीर)

राहुल गांधी इस महीने मणिपुर का दौरा करेंगे, हिंसा के बाद से चौथी बार जाएंगे

लेखन गजेंद्र
Nov 09, 2026
03:15 pm

क्या है खबर?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस महीने के आखिर में हिंसाग्रस्त मणिपुर का दौरा करेंगे। दौरे की संभावित तारीख 26 नवंबर बताई जा रही है। आज तक के मुताबिक, नेता प्रतिपक्ष अपने एक दिवसीय दौरे में इंफाल जाएंगे और हिंसा के कारण विस्थापित परिवारों से मुलाकत करेंगे। उनका चुराचांदपुर जाने की भी योजना है। अभी उनके दौरे को लेकर आधिकारिक सूचना जारी नहीं हुई है। राहुल 2023 में हिंसा शुरू होने के बाद से चौथी बार मणिपुर जाएंगे।

दौरा

पिछली बार जुलाई में किया था दौरा

राहुल ने जुलाई में असम में बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात करने के बाद मणिपुर का दौरा किया था, जहां हिंसा ग्रस्त पीड़ितों की व्यथा सुनी थी।

राहुल सबसे पहले जिरिबाम राहत शिविर में हिंसा पीड़ित लोगों से मुलाकात करने पहुंचे थे। इसके बाद चुराचांदपुर और मोइरांग के राहत शिविरों में भी गए थे।

उस समय राहुल के दौरे से एक दिन पहले जिरिबाम में मैतेई इलाके से गोलीबारी शुरू हुई थी।

दौरा

कब-कब मणिपुर गए राहुल?

मई 2023 में हिंसा शुरू होने के बाद राहुल अब तक 3 बार मणिपुर जा चुके हैं।

उन्होंने सबसे पहले जून 2023 में हिंसा शुरू होने के एक महीने बाद यात्रा की थी और शिविरों में मैतेई-कुकी समुदाय से मुलाकात की थी।

इसके बाद जनवरी 2024 में अपनी दूसरी भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरूआत ही मणिपुर से की थी।

जुलाई 2024 में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद जिरीबाम, चुराचांदपुर, मोइरांग और बिष्णुपुर राहत शिविर पहुंचे थे।

ADVERTISEMENT