Page Loader
नेहरू मेमोरियल का नाम बदलने पर राहुल गांधी बोले- नेहरू की पहचान उनके कर्म, नाम नहीं
नेहरू मेमोरियल का नाम बदलने पर राहुल गांधी ने दी प्रतिक्रिया

नेहरू मेमोरियल का नाम बदलने पर राहुल गांधी बोले- नेहरू की पहचान उनके कर्म, नाम नहीं

लेखन गजेंद्र
Aug 17, 2023
01:20 pm

क्या है खबर?

नई दिल्ली में स्थित नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय का नाम बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय करने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पत्रकारों द्वारा इससे संबंधित सवाल करने पर राहुल बोले, "नेहरू जी की पहचान उनके कर्म हैं, उनका नाम नहीं।" बता दें, राहुल लेह-लद्दाख जाने के लिए हवाई अड्डे पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि राहुल यहां 2 दिन रुकेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।

विवाद

क्या है नाम का विवाद?

नई दिल्ली के 3 मूर्ति भवन में नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय बना हुआ है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर इसका नाम बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय कर दिया गया। नाम बदलने का फैसला रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में 14 जून, 2023 को हुई बैठक के दौरान लिया गया था, जिसके बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था और कांग्रेस ने भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा था।

ट्विटर पोस्ट

सुनिए क्या बोले राहुल गांधी