Loading...
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर फोन टैप का आरोप लगाया, फिर बहस की चुनौती दी
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर फोन टैप का आरोप लगाया

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर फोन टैप का आरोप लगाया, फिर बहस की चुनौती दी

लेखन गजेंद्र
Nov 13, 2026
01:37 pm

क्या है खबर?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फोन टैप करने का आरोप लगाते हुए एक बार फिर बहस की चुनौती दी है। नेता प्रतिपक्ष राहुल ने इंस्टाग्राम पर सवाल-जवाब सत्र के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए यह बात कही। उनसे पूछा गया था कि प्रधानमंत्री मोदी आप पर विदेशी सहायता लेने का आरोप लगा रहे हैं, आप कहते हैं कि मोदी को विदेशी शक्तियां नियंत्रित कर रही हैं, सबूत कहां हैं?

जवाब

राहुल ने क्या जवाब दिया?

राहुल ने अपना फोन दिखाते हुए कहा, "सबूत यहीं है, यह इस फोन में है...प्रधानमंत्री को यह पता है, क्योंकि वह मेरा फोन टैप करते हैं। जिस पल वह बहस के लिए आएंगे, वन ऑन वन बहस, सबको पता चल जाएगा कि कौन विदेशी ताकतों के नियंत्रण में है, कौन एंटी-नेशनल है, वह कब से एंटी-नेशनल है और भी बहुत सी जानकारी जो मुझे पता हैं और मेरे फोन में हैं।"

ट्विटर पोस्ट

राहुल गांधी का संदेश

ADVERTISEMENT

आरोप

राहुल पहले भी लगा चुके हैं फोन टैपिंग का आरोप

राहुल गांधी पहले भी प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार पर फोन टैपिंग का आरोप लगा चुके हैं।

पेगासस जासूसी विवाद के दौरान 2021 में राहुल ने कहा था कि उनके सभी फोन टैप किए जा रहे हैं। उन्होंने मामले में न्यायिक जांच की मांग की थी।

उन्होंने मार्च 2023 में ब्रिटेन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में भी यही मुद्दा उठाया था। इसके बाद केंद्र ने आरोपों को खारिज कर जांच के लिए उनसे फोन मांगा था।

ADVERTISEMENT