Loading...
राहुल गांधी ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी बहस करें और बताएं कि विदेशी ताकतें किसे चला रहीं
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को चुनौती दी

राहुल गांधी ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी बहस करें और बताएं कि विदेशी ताकतें किसे चला रहीं

लेखन गजेंद्र
Nov 09, 2026
05:11 pm

क्या है खबर?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर बहस की चुनौती दी है। उन्होंंने बक्सर में दिए मोदी के भाषण का एक अंश एक्स पर आगे बढ़ाते हुए लिखा कि उन्होंने हमें नक्सली कहा, लेकिन चुनौती कायम है। नेता प्रतिपक्ष ने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी बहस करें और बताएं कि देशद्रोही कौन है और विदेशी ताकतों के इशारे पर कौन चल रहा है।

बयान

राहुल गांधी ने क्या कहा?

राहुल ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) को टैग कर लिखा, 'प्रिय CRPF के जवानों, आपके चेहरों ने सब बता दिया- आपको प्रधानमंत्री के झूठ पर भरोसा नहीं। उन्होंने हमें नक्सली कहा। मेरी चुनौती कायम है। वो मुझसे बहस करें- देशद्रोही कौन है और विदेशी ताकतों के इशारे पर कौन चल रहा है। कोई भी समय, किसी भी जगह। मेरी गारंटी है कि उस बहस के बाद प्रधानमंत्री में एक भी जवान के सामने खड़े होने की हिम्मत नहीं होगी।'

ट्विटर पोस्ट

राहुल गांधी का पोस्ट

ADVERTISEMENT

बयान

प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा था?

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था, "नक्सली तो खत्म हो गए, लेकिन खतरा अभी टला नहीं। जंगलों से हथियारबंद नक्सलियों का सफाया तो हो गया, लेकिन 'दिमागी नक्सलियों' ने कई संगठनों पर कब्जा कर लिया है। आज भी, वे लोगों को देश के संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ भड़का रहे हैं। ये 'दिमागी नक्सली' कई राजनीतिक दलों और अलग-अलग संगठनों में भी घुसपैठ कर चुके हैं। हमें इनकी पहचान करनी होगी, इन्हें हराना होगा और देश की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी।"

ADVERTISEMENT