वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी ने दिल्ली में जन-सुनवाई की, लोगों की शिकायतें सुनी
क्या है खबर?
दिल्ली की रामलीला मैदान में 1 नवंबर को चुनाव आयोग के खिलाफ बड़ी रैली से पहले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को त्रिलोकपुरी इलाके में पहुंचे। यहां उन्होंने वोट चोरी के मुद्दे पर जन सुनवाई की और चुनावी प्रक्रिया को लेकर लोगों की शिकायतें सुनी। उन्होंने लोगों से 1 नवंबर को रामलीला मैदान में आने का आग्रह भी किया। इस दौरान कांग्रेस नेता के साथ कम्युनिस्ट पार्टी (माले) के दीपांकर भट्टाचार्य और स्वराज इंडिया के योगेंद्र यादव भी मौजूद थे।
बयान
ऊंचे स्तर से चुराए जा रहे वोट- राहुल
जन सुनवाई में बोलते हुए राहुल ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार सवालों का जवाब देने से इनकार करते हैं और सवालों से बचते हैं।
उन्होंने कहा कि जब तक कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं दे देते या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें नहीं हटाते, तब तक वह नहीं रुकेंगे।
उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से यह मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन अब लोग समझने लगे हैं कि सबसे ऊंचे स्तर से वोट चोरी हो रहे हैं।
ट्विटर पोस्ट
राहुल गांधी ने जन सुनवाई को संबोधित किया
VIDEO | Delhi: Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, CPI(ML) leader Dipankar Bhattacharya and Swaraj India’s Yogendra Yadav hear public grievances over the electoral process at a ‘Jan Sunwai’ in Trilokpuri.
— Press Trust of India (@PTI_News) October 27, 2026
Speaking at the gathering, Rahul Gandhi says, “... We have raised questions with… pic.twitter.com/vEu22SacDg
बयान
गरीबों का अधिकार छीनना चाहती है सरकार
राहुल ने कहा कि गरीब लोगों को मतदाता सूची से हटाया जा रहा है और उनके अधिकार छीने जा रहे हैं।
उन्होंने कहा, "ऐसा क्यों हो रहा है? क्योंकि एक ऐसा 'नया भारत' बनाने की कोशिश की जा रही है जो कुछ चुनिंदा अरबपतियों का हो, जहां नागरिकों के पास कोई अधिकार न हों और गरीबों को उनके अधिकारों से वंचित रखा जाए, एक ऐसा देश जो केवल अरबपतियों के हितों की सेवा करे।"