Page Loader
अयोध्या जा सकते हैं राहुल गांधी और अखिलेश यादव, रामलला के करेंगे दर्शन
राहुल गांधी और अखिलेश यादव अयोध्या का दौरा कर सकते हैं (तस्वीर: एक्स/@changing_india_)

अयोध्या जा सकते हैं राहुल गांधी और अखिलेश यादव, रामलला के करेंगे दर्शन

लेखन गजेंद्र
Jun 10, 2024
02:37 pm

क्या है खबर?

लोकसभा चुनाव 2024 खत्म होने के बाद केंद्र में भाजपा के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार का गठन हो चुका है। इस बीच है कि चुनाव में भाजपा को टक्कर देने वाले राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी (SP) के प्रमुख अखिलेश यादव अयोध्या जा सकते हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने एक सवाल के जवाब में कहा कि ऐसी कोई योजना नहीं होती है, भगवान के दर्शन के लिए कोई कभी भी जा सकता है।

चुनाव

चुनाव के नतीजों के बाद अयोध्या चर्चा में

लोकसभा चुनाव में सबसे अप्रत्याशित नतीजे उत्तर प्रदेश में देखने को मिले, जिसमें भाजपा को SP और कांग्रेस ने कड़ी टक्कर दी। उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में SP को 37, भाजपा को 33 और कांग्रेस को 6 सीटें मिली हैं। यहां अयोध्या जिले की फैजाबाद लोकसभा सीट भी भाजपा हार गई। अयोध्या में भाजपा की हार के बाद सोशल मीडिया पर अयोध्या के लोगों को बुरा-भला कहा जा रहा है और उनको ट्रोल किया जा रहा है।

ट्विटर पोस्ट

अजय राय ने दी जानकारी