पंजाब में गुरुनानक जयंती के आसपास भाजपा और अकाली दल के गठबंधन की संभावना
क्या है खबर?
पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और अपनी पुरानी सहयोगी शिरोमणि अकाली दल (SAD) के साथ गठबंधन के लिए तैयार हो गई है। न्यूज18 के मुताबिक, दोनों पार्टियां इस महीने के आखिर में गुरुनानक जयंती के आसपास इसका ऐलान कर सकती हैं। अभी सीट बंटवारे को लेकर बातचीत अंतिम दौर में है। पंजाब में 117 विधानसभा सीटें हैं, जिसमें भाजपा 47 से 48 सीटें मांग रही है।
चुनाव
पार्टी में दिख रहा मतभेद
अगर दोनों पार्टियों में समझौता होता है तो पंजाब में भाजपा के सीट शेयर में काफी बढ़ोतरी होगी, जहां वह पारंपरिक रूप से छोटा दल है।
इस बार भाजपा अपनी सीटों का शेयर दोगुना से अधिक कर सकती है। हालांकि, गठबंधन से पार्टी में हर कोई खुश नहीं है।
वरिष्ठ भाजपा नेता हरजीत ग्रेवाल का कहा है कि भाजपा के कुछ लीडर गठबंधन के पक्ष में हैं और 40-50 साल से जुड़े पुराने लोग इसके खिलाफ हैं।
दांव
2017 में लड़ा था साथ चुनाव
पंजाब में पिछली बार दोनों पार्टियों ने 2017 में विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ा था। तब शिरोमणि अकाली दल ने 94 और भाजपा ने सिर्फ 23 सीटों पर चुनाव लड़ा था।
यह गठबंधन 24 साल पुराना था, लेकिन 26 सितंबर, 2020 को किसान आंदोलन के कारण गठबंधन टूट गया, जिससे पंजाब में भाजा कैडर बंट गए।
वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में SAD को 3 और भाजपा को 2 सीटें मिली थीं। लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा खाली हाथ थी।