NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / प्रियंका ने किया राहुल का इस्तीफे का समर्थन, कहा- कम लोगों में होती है ऐसी हिम्मत
    अगली खबर
    प्रियंका ने किया राहुल का इस्तीफे का समर्थन, कहा- कम लोगों में होती है ऐसी हिम्मत

    प्रियंका ने किया राहुल का इस्तीफे का समर्थन, कहा- कम लोगों में होती है ऐसी हिम्मत

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jul 04, 2019
    11:38 am

    क्या है खबर?

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राहुल गांधी द्वारा कांग्रेस पद से इस्तीफा देने के फैसले का समर्थन किया है।

    राहुल के इस्तीफे के बाद प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा, 'बहुत कम लोगों में आपने जो किया वो करने की हिम्मत होती है। आपके फैसले का सम्मान करती हूं।'

    बता दें, राहुल गांधी ने बुधवार को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा सार्वजनिक कर दिया है।

    आइये, जानते हैं कि राहुल ने इस पत्र में क्या लिखा था।

    राहुल का पत्र

    बुधवार को राहुल ने लिखा खुला पत्र

    लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राहुल गांधी ने मई में हुई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में इस्तीफे की पेशकश थी, लेकिन इसे मंजूर नहीं किया गया।

    इसके बाद से कांग्रेस में नेतृत्व संकट गहरा गया था। कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता राहुल से इस पद पर बने रहने की मांग कर रहे थे, लेकिन राहुल अपने फैसले पर डटे हुए थे।

    बुधवार को उन्होंने खुला पत्र लिखते हुए कहा कि वह अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं।

    राहुल का पत्र

    राहुल के पत्र की कुछ बड़ी बातें

    राहुल ने पत्र में लिखा कि वो चुनावों में हार की जिम्मेदारी लेते हैं और पार्टी के बेहतर भविष्य के लिए इस्तीफा दे रहे हैं।

    पार्टी के पुनर्निमाण के लिए कड़े फैसले लेने की जरूरत है। पार्टी अध्यक्ष होने के नाते खुद को बचाकर दूसरों को जिम्मेदार ठहराना गलत होगा।

    कांग्रेस कार्यसमिति नए अध्यक्ष की तलाश शुरू करें।

    राहुल ने लिखा कि उनका संघर्ष कभी भी राजनीतिक सत्ता के लिए साधारण लड़ाई नहीं रहा।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां पढ़िये राहुल के पत्र का हिंदी अनुवाद

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों के नाम श्री @RahulGandhi का संदेश।#RahulGandhiKaSandesh pic.twitter.com/nuPo0HDyko

    — Congress (@INCIndia) July 3, 2019

    बयान

    पत्र लिखने से पहली राहुल ने कही थी ये बातें

    पत्र लिखने से पहले राहुल ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि वो अब अध्यक्ष नहीं है और पार्टी को नया अध्यक्ष चुनना चाहिए।

    राहुल ने कहा कि पार्टी को बिना ज्यादा समय गंवाएं अगले अध्यक्ष के बारे में फैसला करना चाहिए।

    उन्होंने कहा, "मैं इस प्रक्रिया में शामिल नहीं हूं। मैंने पहले ही अपना इस्तीफा दे दिया और अब मैं पार्टी अध्यक्ष नहीं हूं। कांग्रेस कार्यसमिति को जल्द बैठक बुलाकर फैसला करना चाहिए।"

    आंतरिक अध्यक्ष

    राहुल के इस्तीफे के बाद अब आगे क्या?

    राहुल के इस्तीफा देने के बाद मोतीलाल वोरा को पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

    हालांकि, जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।

    बता दें कि कांग्रेस के संविधान के मुताबिक, अध्यक्ष द्वारा इस्तीफा देने के बाद पार्टी के सबसे वरिष्ठ महासचिव आंतरिक अध्यक्ष की भूमिका में आ जाते हैं।

    अंतरिम अध्यक्ष बनने के बाद वोरा कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक बुला सकते हैं।

    जानकारी

    अगले अध्यक्ष के तौर पर शिंदे और गहलोत का नाम आगे

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस के अगले अध्यक्ष पद के लिए पूर्व गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे और अशोक गहलोत का नाम आगे चल रहा है। हालांकि, गहलोत पार्टी की कमान संभालने में इच्छुक नहीं बताए जा रहे हैं।

    चुनावी नतीजे

    लोकसभा चुनावों में बुरी तरह हारी कांग्रेस

    कांग्रेस के इस संकट की शुरूआत लोकसभा चुनाव में करारी हार से हुई है।

    कांग्रेस मात्र 52 सीट जीत पाई और जिन राज्यों में उसकी सरकार है, वहां भी उसका प्रदर्शन बेहद खराब रहा।

    पार्टी मध्य प्रदेश की 29 में से 1 और छत्तीसगढ़ की 11 में से 2 जीत पाई।

    राजस्थान की 25 सीटों पर तो उसका सूपड़ा साफ हो गया।

    हालांकि पंजाब में पार्टी का प्रदर्शन थोड़ा बेहतर रहा और उसने 13 में से 8 सीटें जीतीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राहुल गांधी
    कांग्रेस समाचार
    प्रियंका गांधी
    अशोक गहलोत

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में कैसा रहा रोहित शर्मा का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुलाई में मालदीव के दौरे पर जाएंगे, द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने पर जोर नरेंद्र मोदी
    हेनरिक क्लासेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, जानिए उनके शानदार आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    रॉयल एनफील्ड की बिक्री में आया 26 फीसदी का उछाल, जानिए आंकड़े  रॉयल एनफील्ड बाइक

    राहुल गांधी

    लोकसभा चुनाव परिणाम: शुरुआती रुझानों में NDA बड़ी जीत की ओर, जानें चर्चित सीटों का हाल शशि थरूर
    लोकसभा चुनाव परिणाम: कई राज्यों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, कुछ में 1-2 सीटों पर सिमटी दिल्ली
    लोकसभा चुनाव परिणाम: गांधीनगर से शाह, वायनाड से राहुल जीत के करीब, अमेठी में फंसा मुकाबला अमेठी
    राहुल गांधी ने हार स्वीकार की, जीत के लिए प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा को दी बधाई राजनीति

    कांग्रेस समाचार

    हरियाणा कांग्रेस की बैठक में हुई घमासान लड़ाई, राज्य प्रमुख ने कहा- मुझे गोली मार दो हरियाणा
    कांग्रेस के लिए एक और मुसीबत, तेलंगाना में 18 में से 12 विधायक TRS में शामिल तेलंगाना
    मात्र 10,000 रुपये के लिए ढाई साल की बच्ची की निर्मम हत्या, आरोपियों पर लगेगा NSA उत्तर प्रदेश
    पूर्व ओलंपियन ने कहा- राहुल की जगह मुझे कांग्रेस अध्यक्ष बनाओ, बदल दूंगा पार्टी की काया मध्य प्रदेश

    प्रियंका गांधी

    प्रियंका गांधी नहीं लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, पार्टी को मजबूत करने पर देना चाहती हैं पूरा ध्यान राहुल गांधी
    इलाहाबाद से वाराणसी तक गंगा यात्रा करेंगी प्रियंका गांधी, करेंगी 'नाव पर चर्चा' और 'सांची बात' राहुल गांधी
    केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा के बिगड़े बोल, प्रियंका गांधी को बताया 'पप्पू की पप्पी' भारतीय जनता पार्टी
    योगी आदित्यनाथ ने गिनाईं उपलब्धियां तो प्रियंका गांधी ने कहा, जमीन पर कोई बदलाव नहीं भारतीय जनता पार्टी

    अशोक गहलोत

    विधानसभा चुनाव नतीजेः तीन राज्यों में बढ़त से कांग्रेस में जश्न, भाजपा को झटका छत्तीसगढ़
    तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बने गहलोत, कमलनाथ और बघेल भी आज लेंगे शपथ छत्तीसगढ़
    लोकसभा चुनाव से पहले हुए विधानसभा उपचुनाव में बराबरी पर छूटी कांग्रेस-भाजपा की लड़ाई हरियाणा
    राजस्थानः आरक्षण की मांग को लेकर रेलवे ट्रैक पर जमे गुर्जर, कई ट्रेनें रद्द राजस्थान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025