Page Loader
प्रियंका गांधी ने राष्ट्रपति भवन में हॉल का नाम बदलने पर कहा- ये शहंशाह की अवधारणा
प्रियंका गांधी ने राष्ट्रपति भवन के हॉल के नाम बदलने पर प्रतिक्रिया दी

प्रियंका गांधी ने राष्ट्रपति भवन में हॉल का नाम बदलने पर कहा- ये शहंशाह की अवधारणा

लेखन गजेंद्र
Jul 25, 2024
04:30 pm

क्या है खबर?

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने राष्ट्रपति भवन के 2 हॉल का नाम बदले जाने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। गुरुवार को संसद भवन परिसर में पत्रकारों के सवाल करने पर उन्होंने कहा, "यह दरबार की अवधारणा नहीं है, लेकिन किसी शहंशाह की अवधारणा है।" बता दें कि राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल और अशोक हॉल का नाम बदल दिया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दोनों हॉल के नाम बदलने की मंजूरी दी है।

प्रतिक्रिया

क्या है दोनों हॉल की खासियत?

दरबार हॉल का नाम बदलकर गणतंत्र मंडप, जबकि अशोक हॉल का नाम बदलकर उसे अशोक मंडप किया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस कदम से राष्ट्रपति भवन के माहौल को भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों और लोकाचार का प्रतिबिम्ब बनाने का निरंतर प्रयास किया गया है। बता दें कि दरबार हॉल यानी गणतंत्र मंडप का उपयोग राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह और अशोक हॉल यानी अशोक मंडप विशेष आयोजनों के लिए होता है।

ट्विटर पोस्ट

सुनिए, क्या कहा प्रियंका गांधी ने