NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / क्या प्रियंका गांधी बनेंगी कांग्रेस की नई अध्यक्ष? पार्टी नेताओं ने की मांग
    अगली खबर
    क्या प्रियंका गांधी बनेंगी कांग्रेस की नई अध्यक्ष? पार्टी नेताओं ने की मांग

    क्या प्रियंका गांधी बनेंगी कांग्रेस की नई अध्यक्ष? पार्टी नेताओं ने की मांग

    लेखन मुकुल तोमर
    Jul 17, 2019
    11:13 am

    क्या है खबर?

    राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद उलझी कांग्रेस में अब प्रियंका गांधी को अगला अध्यक्ष बनाने की आवाज उठी है।

    पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने प्रियंका की उम्मीदवारी का समर्थन करते हुए कहा है कि वह गांधी परिवार से हैं और उनमें नेतृत्व करने के सारे गुण मौजूद हैं।

    कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर चलते संकट के बीच ये पहली बार है, जब किसी ने अध्यक्ष पद के लिए प्रियंका का नाम खुलकर लिया है।

    अध्यक्ष पद चुनाव

    टल सकती है इस हफ्ते होने वाली CWC बैठक

    बता दें कि राहुल गांधी के आधिकारिक तौर पर इस्तीफे के बाद अगले अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए इस हफ्ते कांग्रेस कार्यकारिणी समिति (CWC) की बैठक होनी है।

    लेकिन शीर्ष नेतृत्व के किसी भी एक फैसले पर सर्वसम्मत न होने के कारण ये बैठक टल सकती है।

    इस बीच पार्टी में प्रियंका गांधी को नया अध्यक्ष बनाए जाने की मांग ने भी अपना सिर उठाना शुरू कर दिया है।

    बयान

    "प्रियंका जी को बनाया जाए अगला अध्यक्ष"

    पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने 'इंडियन एक्सप्रेस' से बात करते हुए कहा, "कई लोग ये कह रहे हैं। मुझे भी लगता है कि प्रियंका जी को कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहिए। वो गांधी परिवार से हैं। उनमें पार्टी का नेतृत्व करने के गुण मौजूद हैं।"

    बयान

    "हर कोई चाहता है प्रियंका अध्यक्ष बनें"

    वहीं, 3 बार लोकसभा सांसद रह चुके भक्त चरण दास ने कहा, "जमीनी स्तर से लेकर शीर्ष तक कांग्रेस पार्टी के लाखों नेता राहुल गांधी की जगह प्रियंका जी को अध्यक्ष बनाने की मांग करेंगे।"

    उन्होंने आगे कहा, "बल्कि वो ये मांग कर रहे हैं। ये सही जगह तक नहीं पहुंच रही है। लेकिन हर कोई ऐसा चाहता है। उनके साथ एक विश्वसनीय टीम होनी चाहिए और हम अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहेंगे।"

    क्यों नहीं उठा नाम?

    राहुल ने की थी गांधी परिवार से बाहर के अध्यक्ष की मांग

    जायसवाल से जब ये पूछा गया कि अब तक अध्यक्ष पद के लिए प्रियंका का नाम क्यों नहीं सामने आया, उन्होंने कहा, "उनका नाम सामने आएगा। मेरे विचार में वह एक अच्छा विकल्प हैं। राहुल जी ने गांधी परिवार के बाहर से अगला अध्यक्ष बनाने की बात कही थी, शायद इस कारण से लोग खुल कर उनका नाम लेने से झिझक रहे हैं।"

    बता दें कि गांधी परिवार से बाहर अध्यक्ष चुनने की अपनी बात पर राहुल बेहद सख्त हैं।

    समस्या

    ये है सबसे बड़ी अड़चन

    अध्यक्ष पद के लिए प्रियंका का नाम ऐसे समय पर उछला है जब शीर्ष नेतृत्व को आशंका है कि पार्टी में उनकी स्वीकार्यता वैसी नहीं हो सकती, जैसी राहुल की थी।

    खबरें हैं कि चुनाव में हार के बाद हुई CWC बैठक में प्रियंका के कठोर, तीखे और आलोचनात्मक शब्दों से कई नेता नाराज हुए हैं और शायद इसलिए इस बार "प्रियंका लाओ, कांग्रेस बचाओ" जैसे नारे नहीं सुनाई दिए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लोकसभा
    राहुल गांधी
    कांग्रेस समाचार
    प्रियंका गांधी

    ताज़ा खबरें

    मुंबई पुलिस को 112 पर कॉल कर बम धमाके की सूचना दी, लगातार मिल रही धमकी महाराष्ट्र
    बॉक्स ऑफिस पर बज रहा 'रेड 2' का डंका, 150 करोड़ रुपये की ओर कमाई अजय देवगन
    ओला के इंजीनियर ने दी जान, 'काम का दबाव' बताया जा रहा कारण कर्नाटक
    'आंखों की गुस्ताखियां' का टीजर देख भावुक हुईं शनाया कपूर, विक्रांत मैसी ने कही ये बात शनाया कपूर

    लोकसभा

    कांग्रेस सहयोगी का बयान, पतियों की संख्या के साथ बढ़ रहा ईरानी की बिंदी का आकार मायावती
    आंध्र प्रदेश: गुस्साए उम्मीदवार ने जमीन पर पटककर तोड़ी EVM, पुलिस ने किया गिरफ्तार आंध्र प्रदेश
    अपने इतिहास में इस बार सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी भारतीय जनता पार्टी दिल्ली
    'जूता कांड' के बाद भाजपा में 'थप्पड़ लीला', मंच पर आपस में जमकर हुई हाथापाई भारतीय जनता पार्टी

    राहुल गांधी

    राजस्थान और मध्य प्रदेश में कांग्रेस में बढ़ी आंतरिक कलह, संकट में गहलोत और कमलनाथ मध्य प्रदेश
    हार के बाद कांग्रेस में इस्तीफे पर इस्तीफे, अब तक 6 प्रदेश अध्यक्षों ने छोड़ा पद ओडिशा
    रिपोर्ट: अध्यक्ष पद छोड़ने पर अड़े राहुल गांधी, कहा- गांधी परिवार से नहीं होगा अगला अध्यक्ष सोनिया गांधी
    दो मंत्रियों की बगावत के बाद कृषि मंत्री लालचंद कटारिया का इस्तीफा, मुश्किल में गहलोत सरकार भारतीय जनता पार्टी

    कांग्रेस समाचार

    हरियाणा कांग्रेस प्रवक्ता की दिनदहाड़े हत्या, मारी गईं 10-12 गोलियां हरियाणा
    योगेंद्र यादव ने किया राजनीतिक पार्टी का ऐलान, 'सीटी' चुनाव चिन्ह के साथ लड़ेगी हरियाणा विधानसभा हरियाणा
    नरसिम्हा के पोते ने कहा- पूर्व प्रधानमंत्री के साथ हुए अन्याय के लिए माफी मांगे सोनिया-राहुल दिल्ली
    विकास चौधरी हत्याकांडः खट्टर बोले, जिस व्यक्ति पर 13 मामले दर्ज, उसके साथ कुछ भी संभव हरियाणा

    प्रियंका गांधी

    योगी आदित्यनाथ ने गिनाईं उपलब्धियां तो प्रियंका गांधी ने कहा, जमीन पर कोई बदलाव नहीं भारतीय जनता पार्टी
    प्रधानमंत्री का कांग्रेस के वंशवाद पर हमला, प्रियंका का पलटवार- लोगों को बेवकूफ न समझें मोदी भारतीय जनता पार्टी
    मायावती ने किया लोकसभा चुनाव न लड़ने का ऐलान, क्या प्रधानमंत्री पद पर है उनकी निगाहें? मायावती
    भाजपा नेता ज्ञानदेवा आहूजा ने रावण-सूर्पनखा से की राहुल-प्रियंका की तुलना भारतीय जनता पार्टी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025