Page Loader
सोनिया गांधी की जगह प्रियंका गांधी लड़ सकती हैं रायबरेली से चुनाव- रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के रायबरेली से सोनिया गांधी की जगह प्रियंका गांधी चुनाव लड़ सकती हैं

सोनिया गांधी की जगह प्रियंका गांधी लड़ सकती हैं रायबरेली से चुनाव- रिपोर्ट

लेखन गजेंद्र
Nov 20, 2023
03:22 pm

क्या है खबर?

2024 लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश का किला फतह करने के लिए राजनीतिक पार्टियां रणनीति बना रही हैं। इस बार प्रमुख सीटों के साथ रायबरेली और अमेठी पर भी सबकी नजर है। ABP के मुताबिक, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के 2024 में चुनाव लड़ने की असमर्थता को देखते हुए इस बार पार्टी रायबरेली से प्रियंका गांधी को उतारने पर विचार कर रही है। खबर है कि सोनिया अपनी खराब सेहत की वजह से चुनाव नहीं लड़ेंगी।

चुनाव

राहुल और प्रियंका के लिए दम लगाने को तैयार कार्यकर्ता

पिछले दिनों कांग्रेस की एक बैठक में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को अमेठी संसदीय क्षेत्र से और प्रियंका गांधी को रायबरेली संसदीय क्षेत्र से 2024 के आम चुनाव में खड़ा करने की मांग की थी। कार्यकर्ताओं का मानना है कि अगर राहुल और प्रियंका इन सीटों से चुनाव लड़ेंगे तो इससे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को फायदा होगा। कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे राहुल और प्रियंका को जिताने के लिए अपनी दम लगा देंगे।

रणनीती

क्या दोबारा अमेठी का रुख करेंगे राहुल गांधी?

2019 लोकसभा चुनाव में राहुल ने अमेठी और केरल के वायनाड से नामांकन दाखिल किया था। अमेठी में उनको भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी से हार मिली थी, लेकिन वायनाड में भारी मतों से जीते थे। देखना होगा कि वो फिर अमेठी से लड़ते हैं या नहीं। दूसरी तरफ प्रियंका कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव होने के साथ-साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी भी हैं। पिछला विधानसभा चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ा गया था, लेकिन कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा।