NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / प्रधानमंत्री मोदी का MVA पर हमला, कहा- अघाड़ी है भ्रष्टाचार में सबसे बड़ा खिलाड़ी
    अगली खबर
    प्रधानमंत्री मोदी का MVA पर हमला, कहा- अघाड़ी है भ्रष्टाचार में सबसे बड़ा खिलाड़ी
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महा विकास अघाड़ी गठबंधन पर बोला बड़ा हमला

    प्रधानमंत्री मोदी का MVA पर हमला, कहा- अघाड़ी है भ्रष्टाचार में सबसे बड़ा खिलाड़ी

    लेखन भारत शर्मा
    Nov 12, 2024
    04:31 pm

    क्या है खबर?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चंद्रपुर जिले के चिमूर में एक रैली को संबोधित करने पहुंचे।

    इस दौरान उन्होंने कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) और शदर पवार गुट वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) से मिलकर बने महा विकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन पर तीखा हमला बोला।

    उन्होंने कहा कि अघाड़ी भ्रष्टाचार में सबसे बड़ा खिलाड़ी है। उसने महाराष्ट्र के विकास में बाधा डालने के साथ ही लोगों को गुमराह भी किया है।

    हमला

    प्रधानमंत्री मोदी ने MVA पर ऐसे बोला हमला

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "बीते ढाई सालों में आपने विकास की दोगुनी रफ्तार देखी है। महाराष्ट्र अधिकतम विदेशी निवेश वाला राज्य है। यहां नए हवाई अड्डे और एक्सप्रेसवे हैं, वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं और 100 से अधिक रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प हो रहा है।"

    उन्होंने कहा, "महाराष्ट्र का तेज विकास अघाड़ी के बस की बात नहीं है। उन्होंने विकास को रोकने में Phd और कांग्रेस ने डबल Phd की हुई है। अघाड़ी यानी भ्रष्टाचार में सबसे बड़े खिलाड़ी।"

    आरोप

    कांग्रेस पर लगाया आदिवासी समुदाय को बांटने का आरोप

    प्रधानमंत्री मोदी ने आदिवासी समुदाय को जातियों में बांटने के प्रयास के लिए कांग्रेस की भी आलोचना की।

    उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जाति जनगणना के वादे का हवाला देते हुए आगाह किया कि इससे आदिवासी खत्म हो सकती है।

    उन्होंने कहा, "हमारे देश में आदिवासियों की आबादी करीब 10 प्रतिशत है। कांग्रेस आदिवासी समुदाय को जातियों में बांटकर उन्हें कमजोर करना चाहती है। कांग्रेस चाहती है कि आप आपस में लड़े और आपकी एकता टूटे।"

    आलोचना

    प्रधानमंत्री मोदी ने की गांधी परिवार और कांग्रेस के कार्यों की आलोचना

    प्रधानमंत्री मोदी ने गांधी परिवार पर हमला करते हुए उन पर यह सोचने का आरोप लगाया कि भारत पर शासन करना उनका भाग्य है।

    उन्होंने कहा, "कांग्रेस ने हमेशा दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को आगे बढ़ने से रोका है। यही कारण है कि आजादी के बाद ये समुदाय कभी आगे नहीं बढ़ सके।"

    उन्होंने आगे कहा, "महाराष्ट्र में अब डबल इंजन की सरकार है और वह सभी तबको के विकास का लक्ष्य लेकर चल रही है।"

    इस्तेमाल

    कांग्रेस पर राज्यों को वित्तीय स्रोत के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप

    प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों को अपने नेतृत्व के लिए धन कमाने के साधन के रूप में इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया।

    उन्होंने जोर देकर कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन के लिए समर्थन की लहर है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि यह गठबंधन एक विकसित भारत बनाना चाहता है। इसका प्रमाण मराठवाड़ा में निवेश और यहां विकास परियोजनाएं हैं।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां सुने प्रधानमंत्री मोदी का भाषण

    भाजपा-महायुति सरकार में महाराष्ट्र विकास के नित-नए मानदंड गढ़ रहा है। चिमूर की जनसभा में आशीर्वाद देने के लिए उमड़ी जनता-जनार्दन का हृदय से आभार।https://t.co/AKFGYWGWkb

    — Narendra Modi (@narendramodi) November 12, 2024
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    नरेंद्र मोदी
    कांग्रेस समाचार
    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र: सुप्रिया सुले का अजित पवार पर कटाक्ष, कहा- दादा को दिल्ली जाना पसंद नहीं था अजित पवार
    ब्रिक्सटन की बाइक्स के लिए शुरू हुई बुकिंग, अगले महीने देंगी दस्तक  दोपहिया वाहन
    मुंबई में होटल कारोबारी जया शेट्टी की हत्या मामले में छोटा राजन को जमानत मिली छोटा राजन
    महाराष्ट्र चुनाव: MVA में हुआ सीटों का बंटवारा, कांग्रेस, शिवसेना और NCP को मिली 85-85 सीटें कांग्रेस समाचार

    नरेंद्र मोदी

    केंद्र सरकार की सुरक्षा कैबिनेट ने 52 निगरानी उपग्रहों के प्रक्षेपण को मंजूरी दी केंद्र सरकार
    प्रधानमंत्री मोदी का केंद्रीय सचिवों को आदेश, भ्रष्ट और खराब प्रदर्शन वाले अधिकारी-कर्मचारियों को निकालें केंद्र सरकार
    हरियाणा: नायब सिंह सैनी 17 अक्टूबर को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, प्रधानमंत्री मोदी रहेंगे मौजूद हरियाणा
    भारत ने बांग्लादेश में मंदिर पर बम फेंके जाने की निंदा, लगाया बड़ा आरोप बांग्लादेश

    कांग्रेस समाचार

    हरियाणा: हार के बाद कांग्रेस का EVM पर निशाना, सैलजा बोलीं- आलाकमान मंथन करे चुनाव आयोग
    हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: भाजपा ने कैसे हासिल की रिकॉर्ड जीत? जानिए प्रमुख कारण हरियाणा
    हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को पहुंचाया नुकसान, इन 5 सीटों पर बिगड़ा खेल हरियाणा
    जम्मू-कश्मीर की जीत पर राहुल गांधी खुश, हरियाणा में चुनाव नतीजों को अप्रत्याशित बताया राहुल गांधी

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)

    महाराष्ट्र: शरद पवार को OBC बताने वाला प्रमाणपत्र वायरल, NCP ने फर्जी बताया शरद पवार
    भगवान राम को मांसाहारी बताने वाले NCP नेता जितेंद्र आव्हाड ने माफी मांगी महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र में सीट बंटवारे को लेकर आज INDIA की अहम बैठक, जानें क्या हो सकता है कांग्रेस समाचार
    शरद पवार को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने अजित पवार खेमे को असली NCP करार दिया  शरद पवार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025