Page Loader
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भर्तृहरि महताब को बनाया प्रोटेम स्पीकर, नवनिर्वाचित सांसदों को दिलाएंगे शपथ
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सांसद भर्तृहरि महताब (दाएं) को बनाया प्रोटेम स्पीकर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भर्तृहरि महताब को बनाया प्रोटेम स्पीकर, नवनिर्वाचित सांसदों को दिलाएंगे शपथ

Jun 20, 2024
09:10 pm

क्या है खबर?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को संविधान के अनुच्छेद 95(1) के तहत सांसद भर्तृहरि महताब को नए लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होने तक अध्यक्ष के सभी कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। इसी तरह राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 99 के तहत सांसद सुरेश कोडिकुन्निल, थालिकोट्टई राजुथेवर बालू, राधा मोहन सिंह, फग्गन सिंह कुलस्ते और सुदीप बंद्योपाध्याय को नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाने में प्रोटेम स्पीकर की सहायता के लिए नियुक्त किया है।

सत्र

लोकसभा का पहला सत्र कब होगा?

बता दें कि 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू होगा। इस दौरान निचले सदन यानी लोकसभा के सभी नए सदस्य शपथ लेंगे और फिर 26 जून को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू 27 जून को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी और अगले 5 वर्ष के लिए नई सरकार के कामकाज की रूपरेखा प्रस्तुत करेंगी। इस बार भाजपा ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के समर्थन से सरकार बनाई है।

परिचय

कौन है भर्तृहरि महताब?

भर्तृहरि महताब ओडिशा के कटक लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद हैं। वह पहले बीजू जनता दल (BJD) के साथ थे। महताब ने कटक सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी BJD के संतरूप मिश्रा को 57,077 वोटों से हराया है। ओडिशा में लोकसभा की कुल 21 सीटों में से भाजपा ने 20 पर जीत हासिल कर BJD का सूपड़ा साफ कर दिया। प्रदेश में कांग्रेस को केवल एक सीट से संतोष करना पड़ा है।