प्रशांत किशोर की 2025 में थलापति विजय के लिए की गई भविष्यवाणी सही साबित, वीडियो वायरल
क्या है खबर?
जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर भले ही बिहार की राजनीति का आकलन न कर पाए हों, लेकिन तमिलनाडु की राजनीति को लेकर उनकी भविष्यवाणी सच होती दिख रही है। राजनीतिक विश्लेषक प्रशांत किशोर ने पिछले साल दावा किया था कि 2026 के विधानसभा चुनाव में थलापति विजय की तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) अच्छा प्रदर्शन करेगी और बहुमत हासिल करेगी। इस पर कई लोगों ने उनका मजाक उड़ाया था, लेकिन आज उनका वीडियो वायरल हो रहा है।
दावा
कितनी सीट दे रहे थे प्रशांत?
पिछले साल मार्च में थंथी टीवी को दिए एक साक्षात्कार में, प्रशांत से TVK की संभावनाओं पर पूछा गया था, जिसकी स्थापना को कुछ महीने हुए थे। प्रशांत ने कहा था, "विजय का संकल्प अकेले चुनाव लड़ने का है। मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई बदलाव आएगा। अगर वह अकेले चुनाव लड़ते हैं, तो उनके जीतने की बहुत अच्छी संभावना है।" उन्होंने कहा था कि TVK 234 सीटों में 118 सीटों को प्राप्त करेगी, चाहे तो वीडियो संभालकर रख लें।
ट्विटर पोस्ट
प्रशांत किशोर का वीडियो
Remember the name “Prashant Kishor” pic.twitter.com/jxp16igwGB
— Vinayak Kumar (@kumarvinayak490) May 4, 2026
चुनाव
106 सीटों पर आगे है TVK
तमिलनाडु में अब तक के रुझानों में राज्य में बड़ा उलटफेर होता दिख रहा है। अपना पहला चुनाव लड़ रही अभिनेता TVK पार्टी बेहतरीन प्रदर्शन करती दिख रही है। पार्टी ने 111 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है और सबसे आगे है। सत्तारूढ़ DMK गठबंधन फिलहाल 47 और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) गठबंधन कुल 72 सीटों पर आगे है। तमिलनाडु में विधानसभा की 234 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 118 है।
ट्विटर पोस्ट
ये वीडियो भी हुआ वायरल
The coach who is best at coaching 🔥
— Prayag (@theprayagtiwari) May 4, 2026
Prashant Kishore, was the guy who made the blueprint for Thalapathy Vijay pic.twitter.com/3NCOa0fw9v