Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
आम आदमी पार्टी समाचार
शिवसेना समाचार
राहुल गांधी
अमित शाह
भाजपा समाचार
बसवराज बोम्मई
असदुद्दीन ओवैसी
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / राजनीति की खबरें / गोडसे को 'देशभक्त' बताने पर प्रज्ञा सिंह ने दो बार मांगी माफी, राहुल को भी लपेटा
राजनीति

गोडसे को 'देशभक्त' बताने पर प्रज्ञा सिंह ने दो बार मांगी माफी, राहुल को भी लपेटा

गोडसे को 'देशभक्त' बताने पर प्रज्ञा सिंह ने दो बार मांगी माफी, राहुल को भी लपेटा
लेखन प्रमोद कुमार
Nov 29, 2019, 03:08 pm 3 मिनट में पढ़ें
गोडसे को 'देशभक्त' बताने पर प्रज्ञा सिंह ने दो बार मांगी माफी, राहुल को भी लपेटा

भाजपा सांसद और मालेगांव धमाकों की आरोपी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने संसद में दिए अपने बयान के लिए माफी मांगी है। प्रज्ञा ने लोकसभा में कहा, "मेरे द्वारा की गई किसी भी टिप्पणी से किसी को किसी प्रकार की ठेस पहुंची है तो मैं खेद प्रकट कर क्षमा मांगती हूं।" उन्होंने कहा कि वो महात्मा गांधी का सम्मान करती हैं और उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया था। गौरतलब है कि प्रज्ञा ने नाथूराम गोडसे को 'देशभक्त' बताया था।

माफी
माफीनामे में राहुल गांधी को लपेटा

अपने माफीनामे में प्रज्ञा ने राहुल गांधी को भी लपेटे में लिया। उन्होंने कहा, "इस सदन के एक सांसद ने मुझे सार्वजनिक तौर पर आतंकवादी कहा। मेरे खिलाफ तत्कालीन सरकार द्वारा षड्यंत्र रचे जाने के बावजूद कोई आरोप सिद्ध नहीं हुआ। बिना आरोप सिद्ध हुए मुझे आतंकवादी कहना कानून के खिलाफ है। एक महिला के नाते, एक संन्यासी के नाते, एक सांसद के नाते यह मेरे सम्मान पर हमला है। मुझे अपमानित करने का प्रयास किया गया।"

ट्विटर पोस्ट
लोकसभा में माफी मांगती हुई प्रज्ञा सिंह

#WATCH "I apologise If I have hurt any sentiments. My statements being distorted, taken out of context. A member of the House referred to me as 'terrorist' without proof. It is an attack on my dignity," BJP MP Pragya Singh Thakur in Lok Sabha pic.twitter.com/2cYY87uoid

— ANI (@ANI) November 29, 2019
निशाना
राहुल ने प्रज्ञा को बताया था आतंकवादी

बता दें कि राहुल गांधी ने प्रज्ञा सिंह को आतंकवादी बताया था। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "आतंकी प्रज्ञा ने आतंकी गोडसे को एक देशभक्त बताया। भारत के संसद के इतिहास का एक खराब दिन।" राहुल ने कहा कि वह अपने इस बयान पर कायम है। उन्होंने कहा, "विचार तो एक ही है। वो (गोडसे) भी हिंसा का प्रयोग करता था। ये (प्रज्ञा सिंह) भी हिंसा का प्रयोग करती है। मैंने जो ट्विटर पर लिखा है मैं उस पर कायम हूं।"

माफी
प्रज्ञा को दोबारा मांगनी पड़ी माफी

पहली माफी पर विपक्षी पार्टियां संतुष्ट नहीं थी। इसके बाद प्रज्ञा ने दोबारा मांगी। उन्होंने कहा, "27 नवंबर को SPG (संशोधन) विधेयक पर चर्चा के दौरान मैंने नाथूराम गोडसे को देशभक्त नहीं बताया था। मैंने उसका नाम भी नहीं लिया था। अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं दोबारा माफी मांगती हूं।" इसके बाद सदन में कार्यवाही बिना किसी हंगामे के सुचारू रूप से शुरू हो गई।

सर्वदलीय बैठक
बेनतीजा रही सर्वदलीय बैठक

लोकसभा में विपक्षी पार्टियां प्रज्ञा की माफी से संतुष्ट नहीं दिखी और जमकर हल्ला किया। इसके बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी, जिसमें विवाद को कोई समाधान नहीं निकला। विपक्ष ने कहा कि साध्वी प्रज्ञा को बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए, लेकिन सत्ता पक्ष इसके लिए तैयार नहीं है। वहीं संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि प्रज्ञा ने माफी मांग ली है। अब इस पर विवाद नहीं होना चाहिए।

पलटवार
भाजपा सासंद बोले- गांधी की हत्या से बदतर है प्रज्ञा को आतंकी कहना

राहुल द्वारा प्रज्ञा सिंह को आतंकी बुलाने पर भाजपा आक्रामक हो गई है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की है। वहीं भाजपा सासंद ने विवादित बयान देते हुए कहा, "किसी सांसद को आतंकवादी कहना, किसी महिला को आतंकवादी कहना, महात्मा गांधी की हत्या से भी ज्यादा बदतर है।" उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गोडसे को देशभक्त बताने वाली शिवसेना के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बनाई है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
प्रमोद कुमार
प्रमोद कुमार
Twitter
IIMC से पढ़ा। सच्ची, जरूरी और काम की हर बात आप तक पहुंचाने की कोशिश। राजनीतिक पार्टियों में हलचल से लेकर देश-दुनिया की बड़ी और अहम घटनाओं पर नजर रखता हूं। खबर को खबर की तरह आपके सामने पेश करने का प्रयास रहता है।
ताज़ा खबरें
लोकसभा
राहुल गांधी
साध्वी प्रज्ञा
महात्मा गांधी
ताज़ा खबरें
दूसरे टी-20 में वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को हराया, बने ये रिकॉर्ड
दूसरे टी-20 में वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को हराया, बने ये रिकॉर्ड खेलकूद
अमेरिका की महिला क्रिकेट टीम के हेडकोच बनाए गए वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल
अमेरिका की महिला क्रिकेट टीम के हेडकोच बनाए गए वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल खेलकूद
21 साल की सिनी शेट्टी ने जीता 'फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022' का खिताब
21 साल की सिनी शेट्टी ने जीता 'फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022' का खिताब मनोरंजन
कोलकाता: आधी रात को दीवार फांदकर ममता बनर्जी के घर में घुसा व्यक्ति, गिरफ्तार
कोलकाता: आधी रात को दीवार फांदकर ममता बनर्जी के घर में घुसा व्यक्ति, गिरफ्तार देश
पिछले छह महीने में ऐप्स पर खर्च किए गए 5.13 लाख करोड़ रुपये- रिपोर्ट
पिछले छह महीने में ऐप्स पर खर्च किए गए 5.13 लाख करोड़ रुपये- रिपोर्ट टेक्नोलॉजी
लोकसभा
राष्ट्रपति पद के लिए क्या योग्यता चाहिए और चुने जाने पर क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं?
राष्ट्रपति पद के लिए क्या योग्यता चाहिए और चुने जाने पर क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं? देश
भारत में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया क्या है?
भारत में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया क्या है? राजनीति
केंद्रीय विद्यालयों में अब सांसद-जिलाधिकारी कोटे से नहीं मिलेगा एडमिशन, KVS ने किया फैसला
केंद्रीय विद्यालयों में अब सांसद-जिलाधिकारी कोटे से नहीं मिलेगा एडमिशन, KVS ने किया फैसला करियर
राज्यसभा में भी घट रहा है कांग्रेस का बहुमत, 17 राज्यों से एक भी सांसद नहीं
राज्यसभा में भी घट रहा है कांग्रेस का बहुमत, 17 राज्यों से एक भी सांसद नहीं राजनीति
अनुच्छेद 370 हटने के बाद केवल 34 बाहरी लोगों ने खरीदी जम्मू-कश्मीर में जमीन- गृह मंत्रालय
अनुच्छेद 370 हटने के बाद केवल 34 बाहरी लोगों ने खरीदी जम्मू-कश्मीर में जमीन- गृह मंत्रालय देश
और खबरें
राहुल गांधी
मोहम्मद जुबैर का लैपटॉप और बैंक खाता खंगालना चाहती है पुलिस, संदिग्ध लेनदेन का दावा
मोहम्मद जुबैर का लैपटॉप और बैंक खाता खंगालना चाहती है पुलिस, संदिग्ध लेनदेन का दावा देश
राष्ट्रपति चुनाव: यशवंत सिन्हा ने दाखिल किया नामांकन, राहुल गांधी समेत कई शीर्ष नेता रहे मौजूद
राष्ट्रपति चुनाव: यशवंत सिन्हा ने दाखिल किया नामांकन, राहुल गांधी समेत कई शीर्ष नेता रहे मौजूद राजनीति
केरल: वायनाड में राहुल गांधी के कार्यालय पर हमला, हिरासत में लिए SFI के 8 कार्यकर्ता
केरल: वायनाड में राहुल गांधी के कार्यालय पर हमला, हिरासत में लिए SFI के 8 कार्यकर्ता राजनीति
चौथे दौर की पूछताछ के लिए ED कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस का जंतर-मंतर पर धरना
चौथे दौर की पूछताछ के लिए ED कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस का जंतर-मंतर पर धरना राजनीति
नेशनल हेराल्ड मामला: सोनिया की बीमारी की वजह से राहुल ने किया पूछताछ टालने का अनुरोध
नेशनल हेराल्ड मामला: सोनिया की बीमारी की वजह से राहुल ने किया पूछताछ टालने का अनुरोध राजनीति
और खबरें
साध्वी प्रज्ञा
मालेगांव धमाका: गवाह का ATS पर योगी आदित्यनाथ का नाम लेने का दबाव बनाने का आरोप
मालेगांव धमाका: गवाह का ATS पर योगी आदित्यनाथ का नाम लेने का दबाव बनाने का आरोप देश
गोडसे को 'देशभक्त' बताने पर प्रज्ञा सिंह पर कार्रवाई, रक्षा मंत्रालय की समिति से हटाया गया
गोडसे को 'देशभक्त' बताने पर प्रज्ञा सिंह पर कार्रवाई, रक्षा मंत्रालय की समिति से हटाया गया राजनीति
भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ने गांधी के हत्यारे गोडसे को फिर बताया 'देशभक्त'
भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ने गांधी के हत्यारे गोडसे को फिर बताया 'देशभक्त' राजनीति
विपक्ष कर रहा 'मारक शक्ति' का प्रयोग, इसलिए हो रहा भाजपा नेताओं का निधन- प्रज्ञा ठाकुर
विपक्ष कर रहा 'मारक शक्ति' का प्रयोग, इसलिए हो रहा भाजपा नेताओं का निधन- प्रज्ञा ठाकुर राजनीति
गवाह ने पहचानी मालेगांव धमाकों में इस्तेमाल हुई भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह की मोटरसाइकिल
गवाह ने पहचानी मालेगांव धमाकों में इस्तेमाल हुई भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह की मोटरसाइकिल देश
और खबरें
महात्मा गांधी
क्या नोटों पर गांधी के अलावा अन्य महापुरुषों की भी तस्वीरें छपेंगी? जानें RBI की प्रतिक्रिया
क्या नोटों पर गांधी के अलावा अन्य महापुरुषों की भी तस्वीरें छपेंगी? जानें RBI की प्रतिक्रिया देश
नए नोटों पर महात्मा गांधी के साथ नजर आ सकते हैं कलाम और टैगौर
नए नोटों पर महात्मा गांधी के साथ नजर आ सकते हैं कलाम और टैगौर देश
महात्मा गांधी की बायोपिक सीरीज में मुख्य भूमिका निभाएंगे प्रतीक गांधी
महात्मा गांधी की बायोपिक सीरीज में मुख्य भूमिका निभाएंगे प्रतीक गांधी मनोरंजन
महात्मा गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले कालीचरण महाराज गिरफ्तार
महात्मा गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले कालीचरण महाराज गिरफ्तार देश
महात्मा गांधी पर टिप्पणी के बाद असम कांग्रेस ने कंगना के खिलाफ दर्ज कराई FIR
महात्मा गांधी पर टिप्पणी के बाद असम कांग्रेस ने कंगना के खिलाफ दर्ज कराई FIR मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

राजनीति की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Politics Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022