प्रधानमंत्री मोदी नवंबर में बिहार का दौरा करेंगे, विक्रमशिला केंद्रीय विश्वविद्यालय की नींव रखेंगे
क्या है खबर?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने बिहार का दौरा करेंगे। इस दौरान भागलपुर जिले में एक केंद्रीय विश्वविद्यालय की नींव रखने की भी योजना है। प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा 2025 के विधानसभा चुनावों में जीत के बाद बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार के एक साल पूरे होने के मौके पर होगा। हालांकि, NDA बिहार में कुछ सालों को छोड़कर 2005 से सत्ता में है। बताया जा रहा है कि मोदी 20 नवंबर को बिहार जा सकते हैं।
दौरा
कई अन्य परियोजनाओं की रखेंगे नींव
भाजपा के नेताओं ने बताया कि नवंबर में प्रधानमंत्री का बिहार दौरा पूरी तरह तय है, केवल आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
बताया जा रहा है कि मोदी सड़क और रेलवे योजनाओं समेत कई इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की की नींव रख सकते हैं, जिसमें गोरखपुर-सिलीगुड़ी, रक्सौल-हल्दिया और पटना-पूर्णिया रोड कॉरिडोर शामिल हैं।
राज्य का कच्ची दरगाह-बिदुपुर रोड परियोजना भी उनमें से एक है, जिन्हें कार्यक्रम में शामिल किए जाने की संभावना है।
नींव
कहां बनेगा विश्वविद्यालय?
विक्रमशिला केंद्रीय विश्वविद्यालय कहलगांव के अंतिचक में पुराने बौद्ध लर्निंग सेंटर की जगह के पास बनाई जाएगी, जो नौवीं सदी में पाल वंश के राज में बनाया गया था।
जुलाई 2025 में संसद में दिए जवाब में, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने कहा था कि बिहार सरकार ने इस परियोजना के लिए अंतीचक और मलकपुर इलाकों में लगभग 205 एकड़ ज़मीन देने की पेशकश की थी।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जुलाई में कहा था कि विश्वविद्यालय लगभग 200 एकड़ में बनेगा।