Loading...
शेयर बाजार में सुबह-सुबह 700 अंक लुढ़का सेंसेक्स, क्या है गिरावट की वजह?
शेयर बाजार में सुबह-सुबह 700 अंक लुढ़का सेंसेक्स

शेयर बाजार में सुबह-सुबह 700 अंक लुढ़का सेंसेक्स, क्या है गिरावट की वजह?

Jul 20, 2026
11:04 am

क्या है खबर?

भारतीय शेयर बाजार में आज (20 जुलाई) सुबह-सुबह भारी गिरावट देखने को मिल रही है। बाजार खुलने के कुछ ही देर बाद सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा लुढ़क गया। सेंसेक्स 700 अंक से अधिक गिरकर 77,445 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 करीब 180 अंक टूटकर 24,150 के स्तर पर आ गया। हालांकि, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में हल्की मजबूती देखने को मिली और दोनों सूचकांक बढ़त के साथ कारोबार करते रहे।

#1

बैंकिंग शेयरों में बिकवाली बनी बड़ी वजह

बाजार में गिरावट की सबसे बड़ी वजह बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में तेज बिकवाली रही है।

कारोबार के दौरान HDFC बैंक के शेयर 5 प्रतिशत से ज्यादा टूट गए, जबकि एक्सिस बैंक के शेयर करीब 6 प्रतिशत और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 3.5 प्रतिशत तक गिर गए।

इसी वजह से बैंक निफ्टी करीब 1.6 प्रतिशत और वित्तीय सेवा सूचकांक लगभग 2 प्रतिशत नीचे कारोबार करता दिखाई दिया।

#2

तिमाही नतीजों से बढ़ी निवेशकों की चिंता

कुछ बड़े बैंकों के पहली तिमाही के नतीजे बाजार की उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहे।

इसके बाद निवेशकों ने काफी बड़े स्तर पर मुनाफावसूली शुरू कर दी, जिससे बैंकिंग शेयरों पर दबाव बढ़ गया। कमजोर नतीजों के कारण निवेशकों में आगे की कमाई को लेकर चिंता भी बढ़ी।

इसका असर पूरे शेयर बाजार पर देखने को मिला और शुरुआती कारोबार में कई बड़े शेयर लाल निशान में कारोबार करते दिखाई दिए।

ADVERTISEMENT

#3

महंगाई और तेल की कीमतों का भी असर

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और महंगाई को लेकर बढ़ती चिंता ने भी बाजार की धारणा कमजोर की।

निवेशकों को आशंका है कि आने वाले समय में ब्याज दरों पर दबाव बढ़ सकता है, जिससे कंपनियों की लागत और कमाई दोनों प्रभावित हो सकती हैं।

इन कारणों से निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया और कई प्रमुख शेयरों में बिकवाली बढ़ गई, जिसका असर सेंसेक्स और निफ्टी दोनों पर साफ दिखाई दिया।

ADVERTISEMENT