Page Loader
ओडिशा: आदिवासी नेता मोहन चारण माझी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
ओडिशा में मोहन चारण माझी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

ओडिशा: आदिवासी नेता मोहन चारण माझी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

लेखन गजेंद्र
Jun 12, 2024
05:25 pm

क्या है खबर?

ओडिशा के विधानसभा चुनाव में भारी जीत हासिल करने वाली भाजपा की ओर से आदिवासी नेता मोहन चारण माझी ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राजधानी भुवनेश्वर के जनता मैदान में राज्यपाल रघुबर दास ने उनको पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ उपमुख्यमंत्री कनकवर्धन सिंह और प्रभाती परिडा समेत अन्य नेताओं को भी शपथ दिलाई गई। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा और ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी उपस्थित रहे।

शपथ ग्रहण

सरपंच से विधायक तक का सफर

माझी लंबे समय से भाजपा से जुड़े हुए हैं। वे राज्य के उत्तरी हिस्से क्योंझर के रायकला से आते हैं, जो खनिज भंडारों से समृद्ध है। 1997 में उन्होंने अपना राजनीतिक सफर बतौर सरपंच शुरू किया था। वह 4 बार के विधायक हैं। इससे पहले वे राष्ट्रीय स्वयंसवक संघ (RSS) द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षक रह चुके हैं। माझी ने ढेंकनाल लॉ कॉलेज से LLB और सैम होइगॉन बोहोम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस से MA किया है।

चुनाव परिणाम

क्या रहा था ओडिशा का चुनाव परिणाम?

ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 147 में 78 सीटों पर जीत दर्ज की है। BJD को 51, कांग्रेस को 14 और अन्य को 4 सीटें मिली। भाजपा ने चुनाव जीतकर 2 दशक से ज्यादा समय से सत्ता पर काबिज BJD के नवीन पटनायक को गद्दी से उतार दिया।पटनायक लगातार 24 सालों से मुख्यमंत्री थे। भाजपा ने 2019, 2014 और 2009 के चुनावों में क्रमश: 23, 10 और 6 सीटें जीती थीं। 24 साल बाद राज्य को नया मुख्यमंत्री मिलेगा।