Page Loader
महाराष्ट्र: नितिन गडकरी चुनावी सभा में बेहोश होकर गिरे, देखें वीडियो
नितिन गडकरी मंच पर बेहोश होकर गिरे

महाराष्ट्र: नितिन गडकरी चुनावी सभा में बेहोश होकर गिरे, देखें वीडियो

Apr 24, 2024
05:29 pm

क्या है खबर?

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी महाराष्ट्र के यवतमाल में एक चुनावी रैली के दौरान बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें आसपास के लोगों ने संभाला। अभी उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। गडकरी ने खुद ट्वीट कर अपने पूरी तरह स्वस्थ होने की बात कही है। यह पहली बार नहीं है जब गडकरी बेहोश होकर गिरे हैं। इससे पहले भी वह बेहोश होकर मंच पर गिर चुके हैं।

सभा

पुसद में सभा को संबोधित करने पहुंचे थे गडकरी

गडकरी बुधवार को यवतमाल के पुसद में एक चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे और भाषण के दौरान बेहोश होकर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने उन्हें संभाला और इलाज के लिए लेकर गए। गडकरी ने ट्वीट कर बताया, 'महाराष्ट्र में रैली के दौरान गर्मी की वजह से असहज महसूस किया, लेकिन अब पूरी तरह से स्वस्थ हूं और अगली सभा में सम्मिलित होने के लिए वरूड के लिए निकल रहा हूं। आपके स्नेह और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।'

ट्विटर पोस्ट

नितिन गडकरी मंच पर बेहोश होकर गिरे

अन्य मामले

2018 में भी मंच पर बेहोश हो गए थे गडकरी

गडकरी इससे पहले 2018 में भी मंच पर बेहोश होकर गिर गए थे। तब महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक कार्यक्रम के दौरान वह बेहोश हुए थे। उनके साथ तत्कालीन राज्यपाल विद्यासागर राव मौजूद थे, जिन्होंने उन्हें संभाला था। शुगर लेवल कम होने के कारण वह बेहोश हुए थे। पानी और पेडा खिलाकर उन्हें ठीक किया गया था। इससे पहले भी एक रैली में उनकी तबीयत खराब हुई थी।