LOADING...
ABVP ने पेपर लीक के खिलाफ NTA दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया, निदेशक का इस्तीफा मांगा
ABVP ने पेपर लीक के खिलाफ NTA दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया (फाइल तस्वीर)

ABVP ने पेपर लीक के खिलाफ NTA दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया, निदेशक का इस्तीफा मांगा

लेखन गजेंद्र
May 13, 2026
04:54 pm

क्या है खबर?

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2026 रद्द होने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने बुधवार को दिल्ली में स्थित राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने पेपर लीक होने में NTA का दोष बताया और कहा कि इस धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के लिए जो भी जिम्मेदार है, उसके खिलाफ कार्रवाई हो। छात्रों ने केंद्र सरकार से पेपर लीक मामले की जांच कराने और निदेशक को पद से हटाने की मांग भी की है।

प्रदर्शन

नारेबाजी और हंगामे पर पुलिस ने खदेड़ा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संगठन (RSS) से जुड़े ABVP के छात्रों को प्रदर्शन और नारेबाजी के दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोकने की कोशिश की। इस दौरान, हल्की झड़प भी हुई। पुलिस ने छात्रों को तितर-बितर करने के लिए लाठी का उपयोग किया। पुलिस पर राज्य सचिव सत्यम शर्मा और हर्ष चटर्जी को हिरासत में लेने का आरोप है। बता दें कि पेपर लीक होने के बाद NEET परीक्षा रद्द होने से पूरे देश में गुस्सा देखने को मिल रहा है।

ट्विटर पोस्ट

दिल्ली में ABVP का प्रदर्शन

Advertisement

परीक्षा

दोबारा होगी परीक्षा

NTA ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा कि केंद्रीय एजेंसियों की सूचना के बाद 3 मई को हुई NEET-UG 2026 की परीक्षा रद्द कर दी गई है। परीक्षा दोबारा होगी, जिसकी तारीख जल्द घोषित की जाएगी। परीक्षा के लिए नए पंजीकरण की जरूरत नहीं होगी, कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। छात्रों के मौजूदा पंजीकरण डेटा और परीक्षा केंद्र पहले के रहेंगे। नए प्रवेश-पत्र जारी किए जाएंगे। CBI पेपर लीक मामले की जांच करेगी।

Advertisement