NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / बिहार में NDA उम्मीदवारों का ऐलान, शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट कटा, रविशंकर प्रसाद लड़ेंगे चुनाव
    अगली खबर
    बिहार में NDA उम्मीदवारों का ऐलान, शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट कटा, रविशंकर प्रसाद लड़ेंगे चुनाव

    बिहार में NDA उम्मीदवारों का ऐलान, शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट कटा, रविशंकर प्रसाद लड़ेंगे चुनाव

    लेखन प्रमोद कुमार
    Mar 23, 2019
    02:21 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए बिहार के प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है।

    भाजपा बिहार में नीतीश कुमार की जदयू के साथ मिलकर गठबंधन में चुनाव लड़ेगी।

    गठबंधन ने खगड़िया को छोड़कर सभी 39 सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है।

    इसमें सबसे बड़ा नाम रविशंकर प्रसाद का है। उन्हें शत्रुघ्न सिन्हा की जगह पटना साहिब से लोकसभा चुनाव के लिए टिकट दिया गया है।

    आइये जानते हैं बाकी उम्मीदवारों के बारे में।

    जानकारी

    ऐसे हुआ है बिहार में सीटों का बंटवारा

    बिहार में भाजपा और जदयू 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के खाते में 6 सीटें आई हैं। रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान जमुई से चुनाव लड़ेंगे।

    सूची

    ये होंगे बिहार से भाजपा के उम्मीदवार

    भाजपा ने पूर्वी चंपारण से संजय जायसवाल, पूर्वी चंपारण से राधा मोहन सिंह, शिवहर से रमा देवी, मधुबनी से अशोक यादव, अररिया से प्रदीप सिंह, उजियारपुर से नित्यानंद राय, बेगूसराय से गिरिराज सिंह, दरभंगा से गोपाल ठाकुर, पाटलीपुत्र से रामकृपाल यादव, आरा से राजकुमार सिंह, बक्सर से अश्विनी चौबे, मुजफ्फरपुर से अजय निषाद, महाराजगंज से जनार्दन सिंह, सारण से राजीव प्रताप रूडी, पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद, सासाराम से छेदी पासवान और औरंगाबाद से सुशील सिंह को टिकट दिया है।

    जानकारी

    इन नामों से खींचा सबका ध्यान

    इस 39 प्रत्याशियों की सूची में शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट कटना और नवादा सीट पर अड़े रहने के बावजूद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को बेगूसराय से मिली टिकट ने सबका ध्यान खींचा है।

    तीसरी सूची

    तीसरी सूची में हुआ था 35 उम्मीदवारों का ऐलान

    भाजपा ने शुक्रवार रात को उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की थी। इसमें आंंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र ओडिशा, असम और मेघालय के कुल 36 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे।

    इस सूची में आंध्र प्रदेश के 23, महाराष्ट्र के छह, ओडिशा के पांच, असम और मेघालय के एक-एक उम्मीदवार का नाम शामिल है।

    पार्टी ने अपने राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को पुरी से टिकट दिया है। पहले यहां से प्रधानमंत्री मोदी के चुनाव लड़ने की चर्चाएं थी।

    जानकारी

    11 अप्रैल से शुरू होंगे लोकसभा चुनाव

    देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। कुल 543 लोकसभा सीटों पर चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई के बीच 7 चरणों में होगा और परिणाम 23 मई को घोषित किया जाएगा।

    पहली सूची

    पहली सूची में आए थे प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के नाम

    भाजपा ने होली के दिन अपने उम्मीदवारों को पहली सूची जारी की थी।

    इसमें प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह समेत कुल 184 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी, अमित शाह पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की जगह गांधीनगर से चुनाव लड़ेंगे।

    भाजपा की पहली सूची के 184 नामों में से 78 उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्हें दोबारा टिकट मिला है, यानि पार्टी ने लगभग 58 प्रतिशत पुराने चेहरों के टिकट काटे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बिहार
    भारतीय जनता पार्टी
    रविशंकर प्रसाद
    शत्रुघ्न सिन्हा

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    बिहार

    सीट बंटवारे से नाराज उपेंद्र कुशवाहा ने भाजपा को 30 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम नरेंद्र मोदी
    बिहार: ट्रेन से भारी मात्रा में बरामद हुए मानव कंकाल और खोपड़ियां, तस्कर गिरफ्तार तस्करी
    उपेंद्र कुशवाहा का केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा, राहुल से की मुलाकात नरेंद्र मोदी
    सक्रिय राजनीति में वापस लौटे तेज प्रताप यादव, तेजस्वी को 'अर्जुन' तो खुद को बताया 'श्रीकृष्ण' राष्ट्रीय जनता दल (RJD)

    भारतीय जनता पार्टी

    राहुल गांधी के गढ़ अमेठी में AK-47 बनाने की फैक्ट्री लगाएगी मोदी सरकार रूस समाचार
    महाराष्ट्र: भाजपा-शिवसेना की फिर हुई दोस्ती, साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगी दोनों पार्टियां महाराष्ट्र
    भारतीय रेलवे पर चढ़ा गली बॉय फीवर, इंटरनेट पर छाया 'अपना टाइम आएगा' का नया वर्जन बॉलीवुड समाचार
    तमिलनाडु में AIADMK-BJP गठबंधन पर मुहर, लोकसभा चुनाव में साथ उतरेंगी दोनों पार्टियां महाराष्ट्र

    रविशंकर प्रसाद

    आधार से ड्राइविंग लाइसेंस लिंक करना होगा अनिवार्य, केंद्र सरकार जल्द लाएगी नया कानून भारत की खबरें
    अयोध्या मामला: मोदी सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कहा- गैर-विवादित जमीन राम जन्मभूमि न्यास को मिले वापस केंद्र सरकार
    अब बैंक खाता खोलने और सिम खरीदने के लिए अनिवार्य नहीं आधार, सरकार लाई अध्यादेश लोकसभा
    भाजपा ने 'मसूद अजहर जी' पर घेरा तो कांग्रेस ने याद दिलाया 'हाफिज जी' भारतीय जनता पार्टी

    शत्रुघ्न सिन्हा

    कांग्रेस की टिकट पर पटना साहिब से चुनाव लड़ सकते हैं भाजपा के बागी शत्रुघ्न सिन्हा नरेंद्र मोदी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025