मध्य प्रदेश कांग्रेस का आरोप, आदिवासी गांवों के लिए नहीं कंपनी के लिए खींची बिजली लाइन
क्या है खबर?
मध्य प्रदेश में कांग्रेस के अध्यक्ष जीतेंद्र उर्फ जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर आदिवासी किसानों के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने एक्स पर एक वीडियो साझा कर बताया कि पिछले 20 सालों में जिन आदिवासी बाहुल्य गांवों में भाजपा ने पिछले बिजली नहीं पहुंचाई, वहां एक कंपनी के लिए पेड़ काटकर बिजली के खंभे लगा दिए गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार पर कंपनी को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया है।
दौरा
पन्ना जाते समय बनाया वीडियो
पटवारी ने पन्ना में केन बेतवा परियोजना से प्रभावित आदिवासी किसानों से मुलाकात के लिए जाते समय यह वीडियो बनाया है। उन्होंने वीडियो में कहा कि यहां हजारों-लाखों पेड़ काटकर कंपनी के काम के लिए बिजली का प्रावधान किया गया है और बड़े-बड़े खंभे और बिजली की लाइन डाली गई है। उन्होंने बताया कि यहां आदिवासियों के लिए बिजली नहीं पहुंचाई गई। पटवारी ने बताया कि जहां आदिवासी धरने पर बैठे हैं, वहां उनको जाने से रोका गया।
ट्विटर पोस्ट
जीतू पटवारी ने साझा किया वीडियो
आज पन्ना जाते वक्त मैंने वीडियो बनाया और देखा:
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) May 12, 2026
जिन आदिवासी बाहुल्य गांवों में भाजपा ने पिछले 20 साल से बिजली नहीं पहुंचाई,
आज वहां पेड़ काटने के लिए बिजली के खंभे और लाइनें सब लगा दीं। pic.twitter.com/ePjvne3AY6
आरोप
पटवारी के खिलाफ FIR दर्ज
पन्ना में आदिवासी किसानों से मिलने पर पन्ना टाइगर रिजर्व ने कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी समेत 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पटवारी पर आरोप है कि उन्होंने प्रतिबंधित क्षेत्र में जबरन प्रवेश किया और सभा आयोजित की। उनके खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया है। बता दें कि पटवारी परियोजना से प्रभावित आदिवासियों और किसानों का हाल जानने डोढन बांध क्षेत्र पहुंचे थे।