Page Loader
मोहन सिंह बिष्ट होंगे दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष? मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कल रखेंगी प्रस्ताव
भाजपा के विधायक मोहन सिंह बिष्ट (दाएं) होने दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष

मोहन सिंह बिष्ट होंगे दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष? मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कल रखेंगी प्रस्ताव

Feb 26, 2025
05:47 pm

क्या है खबर?

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सत्र के तीसरे दिन 27 फरवरी (गुरुवार) को दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक मोहन सिंह बिष्ट के नाम का प्रस्ताव रखेंगी। इस पद के लिए कोई अन्य दावेदार मैदान में नहीं है। ऐसे में उनका उपाध्यक्ष बनाना तय माना जा रहा है। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गई कार्यसूची के तहत इसकी पुष्टि हुई है। आइए पूरी खबर जानते हैं।

प्रस्ताव

बिष्ट के लिए पेश किए जाएंगे 2 प्रस्ताव

कार्यसूची के अनुसार, बिष्ट को इस पद पर निर्वाचित करने के लिए 2 अलग-अलग प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। पहला प्रस्ताव मुख्यमंत्री गुप्ता द्वारा पेश किया जाएगा और पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा की ओर से इसका समर्थन किया जाएगा। इसी तरह, दूसरा प्रस्ताव विधायक अनिल कुमार शर्मा द्वारा प्रस्तावित किया जाएगा और गजेंद्र सिंह यादव द्वारा इसका समर्थन किया जाएगा। बता दें कि दिल्ली विधानसभा में पहले दिन हंगामे के बाद सत्र को 3 मार्च तक बढ़ा दिया गया है।

जीत

बिष्ट ने मुस्तफाबाद सीट से दर्ज की है जीत

6 बार के विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता बिष्ट ने 5 फरवरी को हुए दिल्ली चुनाव में मुस्तफाबाद विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी। उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के अदील अहमद खान को 17,000 से अधिक वोटों से हराया। इससे पहले, उन्होंने कई बार दिल्ली विधानसभा में करावल नगर का प्रतिनिधित्व किया था। वह पहली बार 1988 में इस सीट से जीते थे और 2015 सीट पर रहे। बिष्ट ने 2020 में फिर से सीट जीती।