LOADING...
ममता बनर्जी का भाजपा पर निशाना, कहा- हमसे जो टकराएगा, चूर-चूर हो जाएगा

ममता बनर्जी का भाजपा पर निशाना, कहा- हमसे जो टकराएगा, चूर-चूर हो जाएगा

Jun 05, 2019
05:31 pm

क्या है खबर?

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ईद के मौके पर भारतीय जनता पार्टी पर बेहद तीखा हमला किया। ममता ने फिल्मी अंदाज में भाजपा को चुनौती देते हुए कहा, "हमसे जो टकराएगा, चूर-चूर हो जाएगा।" उन्होंने इस दौरान EVM को लेकर भी भाजपा पर कटाक्ष किया और कहा कि जितनी जल्दी उन्होंने EVM पर कब्जा किया, उतनी ही जल्दी वो गायब हो जाएंगे। लोकसभा चुनाव के बाद उन्होंने पहली बार भाजपा पर इतना तीखा जुबानी हमला किया है।

धार्मिक एकता

ममता ने बताई हिंदुस्तान की अपनी परिभाषा

ईद के मौके पर मुस्लिम समुदाय के एक समूह को संबोधित करते हुए ममता देश में धार्मिक एकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "त्याग का नाम हिंदू है, ईमान का नाम मुसलमान है, प्यार का नाम है ईसाई और सिखों का नाम है बलिदान। ये है हमारा प्यारा हिंदुस्तान। इसकी रक्षा हम लोग करेंगे। जो हमसे टकराएगा, वो चूर-चूर हो जाएगा। ये हमारा नारा है।" इसे भाजपा के लिए उनका संदेश माना जा रहे है।

ट्विटर पोस्ट

ममता का भाजपा पर बेहद तीखा हमला

Advertisement

बयान

'मुद्दई लाख बुरा चाहे तो क्या होता है, वही होता है जो मंजूर-ए-खुदा होता है'

ममता ने इस मौके पर कहा, "आप इतने दिन रोजा रखा, आपको किसी भी चीज की चिंता करने या परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप मानवता के लिए कार्य करते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "डरने की कोई बात नहीं है। मुद्दई लाख बुरा चाहे तो क्या होता है, वहीं होता है जो मंजूर-ए-खुदा होता है। कई बार जब सूरज उगता है तो उसकी किरणें बहुत कठोर होती हैं, लेकिन बाद में वो मुरझा जाती हैं।

Advertisement

जय श्री राम नारा

'जय श्री राम' नारे पर विवाद पर पिछले हफ्ते दिया था जवाब

बता दें कि ममता 'जय श्री राम' नारे को लेकर भाजपा के निशाने पर चल रही हैं। पिछले हफ्ते उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिए भाजपा के हमलों का जवाब दिया था। 'जय श्री राम' नारे का सम्मान करने और उससे कोई दिक्कत न होने की बात कहते हुए उन्होंने लिखा था, "भाजपा धर्म और राजनीति को मिलाकर जय श्री राम नारे का गलत इस्तेमाल कर रही है। हम राजनीतिक नारों को थोपने पर विश्वास नहीं करते।"

बयान

मीडिया के जरिए नफरत फैला रही भाजपा- ममता

ममता ने कहा था कि भाजपा सभी को सच और असलियत से भटकाने के लिए मीडिया के एक वर्ग के जरिए नफरत की विचारधारा फैला रही है। उन्होंने लोगों से देश की धर्मनिरपेक्षता को बचाने के लिए भाजपा का विरोध करने को कहा।

विधानसभा चुनाव की तैयारी

भाजपा में शामिल हो रहे हैं TMC नेता

बता दें कि 2021 में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा और TMC के बीच टकराव चरम पर है। हाल ही में TMC के 2 विधायक और 50 से ऊपर पार्षद भाजपा में एक साथ शामिल हुए थे, जबकि एक विधायक सहित 4 नेता बाद में शामिल हुए। भाजपा का कहना है कि बंगाल के लोगों का TMC पर भरोसा खत्म हो गया है और ममता सरकार अपने तय समय से पहले ही गिर जाएगी।

Advertisement