Page Loader
नए संसद भवन के उद्घाटन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नहीं किया गया आमंत्रित- मल्लिकार्जुन खड़गे
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि नए संसद भवन के उद्घाटन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित नहीं किया गया

नए संसद भवन के उद्घाटन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नहीं किया गया आमंत्रित- मल्लिकार्जुन खड़गे

लेखन गजेंद्र
May 22, 2023
02:57 pm

क्या है खबर?

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का दावा है कि नए संसद भवन के उद्घाटन के अवसर पर केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित नहीं किया है। उन्होंने ट्वीट कर केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, 'पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भी नई संसद के शिलान्यास में आमंत्रित नहीं किया गया था। ऐसा लगता है कि मोदी सरकार ने चुनावी कारणों से दलित और आदिवासी समुदायों से भारत के राष्ट्रपति का चुनाव किया है।'

दावा

खड़गे बोले- राष्ट्रपति से कराना चाहिए था संसद का उद्घाटन

खड़गे ने ट्वीट किया, 'संसद भारत गणराज्य की सर्वोच्च विधायी संस्था है और राष्ट्रपति इसका सर्वोच्च संवैधानिक पद है। वह अकेले ही सरकार, विपक्ष और नागरिकों का समान रूप से प्रतिनिधित्व करती हैं। वह भारत की प्रथम नागरिक हैं।' उन्होंने लिखा, 'राष्ट्रपति द्वारा संसद भवन का उद्घाटन लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक मर्यादा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक होगा। मोदी सरकार ने मर्यादा का अपमान किया। राष्ट्रपति का पद भाजपा-RSS सरकार के तहत प्रतीकवाद तक सिमट गया है।'