LOADING...
महुआ मोइत्रा का दावा- हरदीप पुरी ने यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन की सहायक को वीजा दिलाया
महुआ मोइत्रा ने हरदीप पुरी की जेफरी एपस्टीन से कथित बातचीत का ईमेल साझा किया

महुआ मोइत्रा का दावा- हरदीप पुरी ने यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन की सहायक को वीजा दिलाया

लेखन गजेंद्र
Feb 05, 2026
07:41 pm

क्या है खबर?

तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा ने गुरुवार को फिर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और अमेरिका के यौन अपराधी जेफरी एस्पटीन के बीच हुई कथित बातचीत का खुलासा किया है। उन्होंने एक्स पर ईमेल की प्रति साझा कर लिखा, 'एपस्टीन ने पुरी से कहा, मुझे फेवर चाहिए, मेरी सहायक को जल्दी वीजा चाहिए ताकि वह भारत में शादी में शामिल हो सके, क्या दूतावास में कोई है जिससे वह बात करे? पुरी ने पूरी प्रक्रिया में मदद की।'

ईमेल

पुरी और एपस्टीन के ईमेल में क्या लिखा है?

24 अक्टूबर, 2014 के ईमेल में एपस्टीन ने लिखा, "हरदीप, मुझे मदद चाहिए, मेरी सहायक को जल्दी वीजा चाहिए ताकि वह भारत में शादी में जा सके, क्या वाणिज्य दूतावास में कोई है, जिससे वह बात कर सके?" उसी दिन पुरी की ओर से लिखा गया, "परमोद, शुक्रगुजार हूं, अगर आप इसे प्रायोरिटी बेसिस पर करवा सकें। आवेदक से निवेदन करूंगा कि वे आपसे संपर्क करें। सीधे। जेफरी, एम्बेसडर बजाज (परमोद) जो अब मेरे साथ काम करते हैं, इसे देखेंगे।"

ट्विटर पोस्ट

मोइत्रा ने ईमेल साझा किया

Advertisement

पोस्ट

लगातार पुरी को निशाने पर ले रही हैं मोइत्रा

यह दूसरी बार है, जब पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर से TMC सांसद मोइत्रा ने केंद्रीय मंत्री पुरी का एपस्टीन के साथ बातचीत का ईमेल साझा किया है। दो दिन पहले भी मोइत्रा ने एपस्टीन और पुरी की बातचीत का ईमेल उनको टैग करने के साथ एक्स पर साझा किया था। इसके बाद मोइत्रा ने एक्स पर ये भी लिखा कि उनको पुरी की ओर से पोस्ट हटाने को कहा जा रहा है और धमकी दी जा रही है।

Advertisement

कमेंट

TMC सांसद को मिल रहीं धमकियां

मोइत्रा ने एक्स पर मिल रहीं धमकियों का स्क्रीनशॉट भी साझा किया, जिसमें अश्लील टिप्पणियां की जा रही हैं। मोइत्रा ने इन्हें IT ट्रोलर्स बताया है। मोइत्रा ने इस पर पुरी और बंगाल पुलिस को टैग किया और लिखा, 'हरदीप पुरी जी अपने लोगों से कहिए कि एक्स पर फर्जी अश्लील सामग्री के लिए उन पर जल्द से जल्द FIR और आपराधिक कार्रवाई होगी। मौकापरस्त गुंडे जो यौन शिकारी के साथ घूमते हैं, वे भारत को गर्व महसूस नहीं कराते।"

Advertisement