NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा के बिगड़े बोल, प्रियंका गांधी को बताया 'पप्पू की पप्पी'
    अगली खबर
    केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा के बिगड़े बोल, प्रियंका गांधी को बताया 'पप्पू की पप्पी'

    केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा के बिगड़े बोल, प्रियंका गांधी को बताया 'पप्पू की पप्पी'

    लेखन प्रमोद कुमार
    Mar 18, 2019
    01:16 pm

    क्या है खबर?

    केंद्र सरकार में मंत्री और गौतम बुद्ध नगर से भाजपा सांसद महेश शर्मा का एक वीडियो सामने आया है।

    इसमें वे राहुल गांधी को 'पप्पू' और प्रियंका गांधी को 'पप्पू की पप्पी' कहकर संबोधित कर रहे हैं। यह वीडियो बुलंदशहर के नजदीक सिकंदराबाद में एक रैली के दौरान का है।

    यह पहली बार नहीं है जब प्रियंका को लेकर भाजपा नेताओं की जुबान फिसली है। पहले भी कई नेता प्रियंका पर आपत्तिजनक बयान दे चुके हैं।

    भाषण

    क्या कहा महेश शर्मा ने?

    महेश शर्मा ने कहा कि अगर ममता बनर्जी यहां आकर कत्थक करे और कर्नाटक के सीएम यहां गीत गाएं तो कौन सुन रहा है।"

    राहुल को 'पप्पू' नाम से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, " पप्पू तो पप्पू ही रह गया है। उस दिन हम भी बैठे थे संसद में, सामने मोदी जी बैठे थे, पीछे लाइन में हम भी बैठे थे। क्या आंख मारी साहब कि मैं भी पीछे बैठा घायल हो गए।"

    जानकारी

    प्रियंका पर साधा निशाना

    उन्होंने आगे अपने भाषण में कहा, "अब वो पप्पू कहता है कि मैं प्रधानमंत्री बनूंगा। मायावती, अखिलेश यादव, पप्पू और पप्पू की पप्पी भी आ गई है। वो प्रियंका क्या पहले हमारे देश की बेटी नहीं थी क्या। क्या नया लेकर आई है वो।"

    ट्विटर पोस्ट

    यहां सुनिये महेश शर्मा का भाषण

    Union Min Mahesh Sharma in Sikandrabad- "Agar Mamata Banerjee yahan aa karke Kathak kare aur K'taka CM geet gaye toh kaun sun raha hai? Pappu kehta hai ki PM banunga,ab toh Pappu ki Pappi (Priyanka Gandhi)bhi aa gayi.Inse upar uth kar dekhna hai toh aaj humara sher Modi hai(16/3) pic.twitter.com/AQW6tCtRzZ

    — ANI UP (@ANINewsUP) March 18, 2019

    आपत्तिजनक बयान

    पहले भी प्रियंका को लेकर फिसली है नेताओं की जुबान

    राजनीति में उतरने के साथ ही प्रियंका गांधी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के निशाने पर आ गईं।

    जनवरी में भाजपा नेता और बिहार सरकार में मंत्री विनोद नारायण झा ने प्रियंका को लेकर विवादित बयान दिया था।

    प्रियंका के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि खूबसूरत चेहरे के आधार पर चुनाव नहीं जीते जा सकते।

    साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ लोग प्रियंका की तुलना इंदिरा से करते हैं, लेकिन यह गलत है।

    प्रियंका गांधी

    लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी प्रियंका

    हाल ही में पार्टी महासचिव के पद से सक्रिय राजनीति में कदम रखने वाली प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी।

    सूत्रों के हवाले से प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की छोटी बहन प्रियंका लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रचार और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने पर पूरा ध्यान देना चाहती हैं।

    बता दें कि उनकी राजनीति में एंट्री के बाद से ही कांग्रेस कार्यकर्ता उनके चुनाव लड़ने की मांग कर रहे थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय जनता पार्टी
    कांग्रेस समाचार
    प्रियंका गांधी
    लोकसभा चुनाव

    ताज़ा खबरें

    महिंद्रा बोलेरो और बोलेरो नियो बोल्ड एडिशन की कीमत घोषित, जानिए क्या किए हैं बदलाव  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    'हेरा फेरी 3': मुश्किल में फंसे परेश रावल, निर्माताओं ने किया 60 करोड़ रुपये का मुकदमा  परेश रावल
    टाटा सफारी और हैरियर फेसलिफ्ट में मिलेगा पेट्रोल इंजन, जानिए कब देंगी दस्तक  टाटा मोटर्स
    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सिविल जज के लिए 3 साल की वकालत का अभ्यास जरूरी सुप्रीम कोर्ट

    भारतीय जनता पार्टी

    जानें क्यों केंद्र सरकार के खिलाफ धरने पर बैठीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    नितिन गडकरी का फिर विवादित बयान, कहा- जो घर नहीं संभाल सकता वो देश क्या संभालेगा नितिन गडकरी
    पश्चिम बंगाल में योगी की रैली, भाजपा ने ममता से पूछा- 'हाउ इज़ द खौफ' पश्चिम बंगाल
    सेना के जवान औरंगजेब की हत्या के मामले में राष्ट्रीय राइफल्स के तीन जवान हिरासत में भारतीय सेना

    कांग्रेस समाचार

    कांग्रेस का बड़ा बयान, कहा- सत्ता में आए तो रद्द करेंगे तीन तलाक विधेयक भारतीय जनता पार्टी
    लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी का वार, महागठबंधन को बताया महामिलावट नरेंद्र मोदी
    लखनऊ में 9 घंटे के रोड शो के साथ शुरुआत करेंगी प्रियंका गांधी, चुनावी रणनीति तैयार गोरखपुर
    अरविंद केजरीवाल: क्या से क्या हो गए देखते-देखते आम आदमी पार्टी समाचार

    प्रियंका गांधी

    राजनीति में उतरीं प्रियंका गांधी, कांग्रेस ने सौंपी महासचिव पद की जिम्मेदारी सोनिया गांधी
    इन कारणों से कांग्रेस का 'ट्रंप कार्ड' साबित हो सकती हैं प्रियंका गांधी योगी आदित्यनाथ
    बिहार के मंत्री बोले- प्रियंका गांधी खूबसूरत, लेकिन खूबसूरती से चुनाव नहीं जीते जाते बिहार
    राहुल का खुलासा, सालों पहले ले लिया गया था प्रियंका का राजनीति में एंट्री का फैसला भारतीय जनता पार्टी

    लोकसभा चुनाव

    प्रियंका गांधी के बाद पति रॉबर्ट वाड्रा ने दिया राजनीति में आने का संकेत योगी आदित्यनाथ
    अगर आपका वोटर आईडी कार्ड खो गया है तो चिंता न करें, ऐसे बनवाएँ डुप्लीकेट कार्ड चुनाव
    भारत-पाकिस्तान टकराव के बीच चुनाव आयोग ने कहा, तय समय पर होंगे लोकसभा चुनाव भारत की खबरें
    अगर आपके वोटर आईडी कार्ड में कोई गलती है तो इस तरह से करें उसमें सुधार वोटर ID कार्ड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025