Page Loader
महाराष्ट्र: गणपति कार्यक्रम में भड़काऊ बयान देने पर भाजपा विधायक पर मामला दर्ज, क्या कहा था?
महाराष्ट्र में भाजपा विधायक नितेश राणे पर मामला दर्ज (तस्वीर: एक्स/@NiteshNrane)

महाराष्ट्र: गणपति कार्यक्रम में भड़काऊ बयान देने पर भाजपा विधायक पर मामला दर्ज, क्या कहा था?

लेखन गजेंद्र
Sep 16, 2024
06:05 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में अल्पसंख्यक समुदाय को लेकर भड़काऊ बयान देने पर भाजपा विधायक नितेश राणे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक पुलिसकर्मी की शिकायत पर राणे और गणपति कार्यक्रम के आयोजक के खिलाफ NRI थाने में FIR दर्ज है। राणे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 302 (धार्मिक भावनाओं को जानबूझकर ठेस पहुंचाना), 351 (2) (आपराधिक धमकी), 352 (शांति भंग का इरादा) और अन्य के तहत मामला दर्ज है।

शिकायत

क्या है शिकायत?

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि संकल्प घरात नामक संस्था ने बिना अपेक्षित अनुमति के उल्वे में 7 दिवसीय गणपति समारोह का आयोजन किया था, जिसमें कणकवली से विधायक राणे मुख्य अतिथि थे। शिकायत में कहा गया कि 11 सितंबर के कार्यक्रम के दौरान राणे ने कथित तौर पर अपने भाषण में अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाया और लोगों को भड़काया। बता दें कि नितेश महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के बेटे हैं। नारायण रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग से भाजपा सांसद हैं।

ट्विटर पोस्ट

नितेश राणा का विवादित बयान

जानकारी

पहले भी देते आए हैं भड़काऊ बयान

यह पहली बार नहीं, जब राणे ने ऐसा भड़काऊ बयान दिया हो। इससे पहले उन्होंने अहमदनगर में भी भड़काऊ बयान दिया था। उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान लोगों को कानून हाथ में लेने को कहा था। राणे हिंदू जनाक्रोश नाम से रैली भी करते हैं।