NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / लोकसभा चुनाव: भाजपा ने अपनी 303 में से 92 सीटें हारी, 32 नई सीटों पर जीत
    अगली खबर
    लोकसभा चुनाव: भाजपा ने अपनी 303 में से 92 सीटें हारी, 32 नई सीटों पर जीत
    भाजपा को पिछली बार की तुलना में 92 सीटें कम मिली हैं

    लोकसभा चुनाव: भाजपा ने अपनी 303 में से 92 सीटें हारी, 32 नई सीटों पर जीत

    लेखन आबिद खान
    Jun 06, 2024
    05:40 pm

    क्या है खबर?

    2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जिन 303 सीटों पर जीत दर्ज की थीं, उनमें से इस बार 92 पर उसे हार का सामना करना पड़ा है।

    हालांकि, वो 208 सीटों पर जीत बरकरार रखने में कामयाब रही है। सीट बंटवारे के तहत, भाजपा ने 2019 में जीती गई सीटों में इस बार 3 अपने सहयोगियों को दे दी थी।

    अब भाजपा के पास 240 सांसद ही बचे हैं।

    सीटें

    कहां-कहां की सीटों पर मिली हार?

    भाजपा जिन 92 सीटों पर हारी, उनमें से 29 अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित है।

    पार्टी को उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। पिछली बार भाजपा ने यहां 62 सीटें जीती थीं, जो इस बार घटकर 36 रह गई हैं।

    महाराष्ट्र में 16, राजस्थान में 10, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में 8-8. हरियाणा और बिहार में 5-5, झारखंड में 3 और पंजाब में 2 सीटों का नुकसान हुआ है।

    कांग्रेस

    कांग्रेस ने भाजपा को पहुंचाया सबसे बड़ा नुकसान 

    92 सीटों में से कांग्रेस ने भाजपा से 42 सीटें छीन लीं। इनमें महाराष्ट्र की 9, राजस्थान की 8 और उत्तर प्रदेश की 4 सीटें शामिल हैं।

    समाजवादी पार्टी (SP) ने भाजपा के कब्जे वाली 25 सीटें जीती हैं। तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने 8 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी -शरद पवार (NCP-शरद) ने भाजपा को 5 सीटों का नुकसान पहुंचाया।

    इसके अलावा दूसरी कई पार्टियों ने भाजपा की कब्जे वाली सीटों पर जीत दर्ज की है।

    नई सीटें

    भाजपा को किन नई सीटों पर मिली जीत? 

    भाजपा ने 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 32 नई सीटों पर जीत दर्ज की है। इनमें से सबसे ज्यादा 12 सीटें ओडिशा से हैं। यहां बीजू जनता दल (BJD) को बड़ा नुकसान हुआ है।

    इसके बाद तेलंगाना में 4, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में 3-3, पश्चिम बंगाल से 2 और एक-एक सीट बिहार, दादरा और नगर हवेली, छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और केरल से है।

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र: मोदी ने 18 सीटों पर किया प्रचार, 15 सीटें हारा NDA

    महाराष्ट्र में भी भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को बड़ा झटका लगा है। पिछले चुनाव की 23 सीटों के मुकाबले NDA को इस बार केवल 9 सीटों पर जीत मिली है।

    निर्वतमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिन 18 सीटों पर सभाएं और रोड शो किए थे, उनमें से 15 सीटें NDA हार गया है। इनमें मुंबई की 2, पुणे, नासिक, नांदेड़ वर्धा, कोल्हापुर और सोलापुर जैसी अहम सीटें शामिल हैं।

    परिणाम

    चुनावी नतीजों में NDA को बहुमत 

    लोकसभा चुनाव के अंतिम नतीजों में NDA को 292 सीटें मिली हैं, जबकि INDIA गठबंधन के हिस्से 234 सीटें आई हैं। अन्य के खाते में 17 सीटें गई हैं।

    भाजपा को 240 और कांग्रेस को 99 सीटें मिली हैं।

    इसके बाद SP को 37, TMC को 29, द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) को 22, TDP को 16, JDU को 12, शिवसेना (उद्धव) को 9, NCP (शरद) को 8 और शिवसेना (शिंदे) को 7 सीटें मिली हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भाजपा समाचार
    लोकसभा चुनाव
    कांग्रेस समाचार
    उत्तर प्रदेश

    ताज़ा खबरें

    उत्तर भारत में पारा 42 डिग्री के पार, 5 दिनों में भारी बारिश की चेतावनी  गर्मी की लहर
    ओडिशा में बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत, आज भी भारी बारिश की चेतावनी  ओडिशा
    शहबाज शरीफ ने कहा- भारत ने किया था नूर खान एयरबेस पर हमला शहबाज शरीफ
    IPL 2025: RR बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    भाजपा समाचार

    लोकसभा चुनाव: छठे चरण में 57 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली पर सबकी नजरें दिल्ली
    मणिशंकर अय्यर के किस बयान पर फिर छिड़ा विवाद, क्यों मांगनी पड़ी माफी? मणिशंकर अय्यर
    लोकसभा चुनाव: अंतिम चरण के लिए मतदान जारी, प्रधानमंत्री मोदी समेत ये बड़े उम्मीदवार मैदान में लोकसभा चुनाव
    लोकसभा चुनाव: 2019, 2014 और 2009 में कितने सटीक साबित हुए थे एग्जिट पोल के अनुमान?  लोकसभा चुनाव

    लोकसभा चुनाव

    लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: नरेंद्र मोदी वाराणसी से तीसरी बार जीते, कड़ा रहा मुकाबला चुनाव परिणाम
    लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: डॉयमंड हॉर्बर से अभिषेक बनर्जी ने लगाई जीत की हैट्रिक अभिषेक बनर्जी
    लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: गोरखपुर में रवि किशन दूसरी बार जीते रवि किशन
    लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: NDA को बहुमत लेकिन भाजपा पिछड़ी, दिल्ली से लखनऊ तक बैठकें जारी कांग्रेस समाचार

    कांग्रेस समाचार

    हरियाणा: भाजपा के घिरते ही दुष्यंत चौटाला सक्रिय, बोले- कांग्रेस को समर्थन देने को तैयार दुष्यंत चौटाला
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उठाया सवाल, कांग्रेस ने अंबानी-अडाणी के काले धन से कितने रुपये लिए? नरेंद्र मोदी
    हरियाणा: 3 निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापस लेने के बाद क्या गिर जाएगी सरकार? हरियाणा
    सैम पित्रोदा ने अपने बयान पर विवाद के बाद दिया ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा मल्लिकार्जुन खड़गे

    उत्तर प्रदेश

    पेट्रोल-डीजल की नई कीमत आई सामने, आज यहां मिल रहा सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    BSP में सभी पदों से हटाए जाने के बाद आकाश आनंद का बयान आया, क्या बोले? बहुजन समाज पार्टी
    उत्तर प्रदेश: सिरफिरे व्यक्ति के 5 परिजनों की हत्या करने से सनसनी, जानें मामला हत्या
    नोएडा: रिहायशी सोसाइटी में खराब लिफ्ट 25वीं मंजिल पर पहुंचकर छत से टकराई, कई घायल नोएडा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025