Page Loader
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: जालंधर से जीते पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व सांसद रिंकू हारे
चरणजीत सिंह चन्नी ने जालंधर से चुनाव जीता

लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: जालंधर से जीते पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व सांसद रिंकू हारे

लेखन गजेंद्र
Jun 04, 2024
02:46 pm

क्या है खबर?

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आना शुरू हो गए हैं। शुरूआती रूझान में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और INDIA गठबंधन में टक्कर चल रही है। पंजाब की सुरक्षित जालंधर लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला। यहां कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भाजपा के सुशील कुमार रिंकू को 1.75 लाख वोट से हरा दिया है। चन्नी को 3.90 लाख और रिंकू को 2.14 लाख वोट मिले।

चुनाव परिणाम

कांग्रेस की सीट को आम आदमी पार्टी ने 2023 में छीनी

जालंधर लोकसभा सीट पर 1999 से 2019 तक कांग्रेस का कब्जा रहा है। 1952 में सीट बनने के बाद 20 बार चुनाव और उपचुनाव हुए, जिसमें कांग्रेस ने 15 बार चुनाव जीता है। 2019 में कांग्रेस के संतोख सिंह चौधरी यहां से सांसद बने। उनके निधन के बाद 2023 में उपचुनाव हुए, जिसमें कांग्रेस की ओर से चौधरी की पत्नी करमजीत कौर को AAP के सुशील रिंकू ने उन्हें हराया। रिंकू पहले कांग्रेस विधायक थे। अब वह भाजपा में हैं।

चुनाव

जालंधर में हैं 39 प्रतिशत दलित मतदाता

जालंधर में दलित मतदाताओं की संख्या 39 प्रतिशत हैं। कांग्रेस ने यहां से पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री चन्नी को उतारकर बड़ा दांव खेला है। चन्नी मूलरूप से रोपड़ जिले के हैं। जालंधर में सातवें चरण में 1 जून को 59.07 प्रतिशत मतदान हुआ। राज्य में कुल 2.14 करोड़ मतदाताओं में 1.35 करोड़ ने मतदान किया। बता दें, 18वीं लोकसभा के सदस्यों को चुनने के लिए देश में आम चुनाव 19 अप्रैल से 1 जून तक 7 चरणों में हुए।