NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / लोकसभा में आज होगी संविधान पर आखिरी बहस, प्रधानमंत्री मोदी देंगे विपक्ष के आरोपों का जवाब
    अगली खबर
    लोकसभा में आज होगी संविधान पर आखिरी बहस, प्रधानमंत्री मोदी देंगे विपक्ष के आरोपों का जवाब
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देंगे लोकसभा में संविधान पर बहस का जवाब

    लोकसभा में आज होगी संविधान पर आखिरी बहस, प्रधानमंत्री मोदी देंगे विपक्ष के आरोपों का जवाब

    लेखन भारत शर्मा
    Dec 14, 2024
    11:06 am

    क्या है खबर?

    संसद के शीतकालीन सत्र का शनिवार को 15वां दिन है। लोकसभा में भारतीय संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ को लेकर इस पर बहस चल रही है।

    इस बहस का शनिवार को दूसरा और आखिरी दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इस बहस में विपक्ष की ओर से लगाए गए सभी आरोपों का जवाब देंगे और इसका समापन करेंगे।

    इससे पहले शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस पर बोलते हुए बहस की शुरुआत की थी।

    शुरुआत

    राजनाथ सिंह ने की थी बहस की शुरुआत

    लोकसभा में राजनाथ सिंह ने बहस की शुरुआत करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा था।

    उन्होंने कहा, "एक पार्टी ने संविधान को हाईजैक करने और हड़पने की कोशिश की। यह किसी एक पार्टी की देन नहीं, बल्कि पूरे देश का है।"

    उन्होंने कहा, "विपक्ष के कई नेता अपनी जेब में संविधान की प्रति लेकर घूम रहे हैं। उन्होंने अपने परिवार में पीढ़ियों से संविधान को जेब में रखा हुआ देखा है, लेकिन भाजपा संविधान को अपने माथे पर रखती है।"

    निशाना

    प्रियंका गांधी ने साधा था भाजपा पर निशाना

    वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा में पहला भाषण देते हुए संविधान को लेकर भाजपा पर निशाना साधा।

    उन्होंने कहा था कि भाजपा संविधान को संघ की नियम पुस्तिका बनाने पर तुली है। उन्होंने संभल हिंसा और उन्नाव रेप केस का जिक्र करते हुए सत्तारूढ़ सरकार पर डर फैलाने का आरोप लगाया।

    उन्होंने कहा कि संविधान लोगों को उत्पीड़न का सामना करने और लड़ने का साहस देता है। यह लोगों के लिए न्याय और सुरक्षा कवच का है।

    आरोप

    अखिलेश यादव ने लगाया मुसलमानों को दूसरे दर्जे का नागरिक बनाने का आरोप

    समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने जाति जनगणना कराने की मांग फिर से उठाई।

    संभल हिंसा और पूजा स्थलों के अन्य सर्वेक्षणों पर उन्होंने कहा कि जो लोग मस्जिदों के नीचे मंदिर ढूंढ रहे हैं, वे शांति नहीं चाहते और देश में हिंसा फैलाना चाहते हैं।

    उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अल्पसंख्यकों विशेषकर मुसलमानों को दूसरे दर्जे का नागरिक बनाने का प्रयास कर रही है। उन हमला किया जा रहा है और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

    आरोप

    TMC ने भाजपा पर लगाया लोकतंत्र को खत्म करने का आरोप

    तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा के बहस के दौरान न्यायिक अधिकारी की मौत का जिक्र करते ही लोकसभा में हंगामा मच गया।

    केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने उन्हें उचित संसदीय कार्रवाई की चेतावनी दी। दोनों पक्षों के हंगामे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शाम करीब साढ़े 5 बजे कार्यवाही को आधे घंटे के लिए स्थगित कर दिया।

    मोइत्रा ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र को खत्म करने का आरोप भी लगाया।

    जानकारी

    विदेश मंत्री जयशंकर ने कही यह बात

    विदेश मंत्री एस जयशंकर ने प्रश्नकाल में कहा कि हिंदुओं पर हमलों की खबरों के बीच अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना बांग्लादेश के हित में है। भारत के पाकिस्तान के साथ अच्छे संबंध बनाने के लिए पाकिस्तान को आतंकवादियों से मुक्त होना चाहिए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लोकसभा
    संसद शीतकालीन सत्र
    नरेंद्र मोदी
    भारतीय संविधान

    ताज़ा खबरें

    लंदन: मैडम तुसाद में बनाया गया मोम का 'सॉसेज रोल', क्या है खास? लंदन
    यूट्यूब शॉर्ट्स में जोड़ा जाएगा गूगल लेंस, वीडियो में दिख रही चीजें सर्च कर सकेंगे यूजर्स यूट्यूब
    नरेंद्र मोदी का भाजपा नेताओं को साफ संदेश, कहा- टिकट वितरण में जमींदारी प्रथा नहीं चलेगी नरेंद्र मोदी
    'शैतान' से लेकर 'स्त्री 2' तक, ये हैं बॉलीवुड की 5 सबसे कमाऊ हॉरर फिल्में बॉलीवुड समाचार

    लोकसभा

    ओम बिरला लगातार दूसरी बार चुने गए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला
    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आपातकाल का जिक्र कर 2 मिनट का मौन रखवाया, विपक्ष बिफरा ओम बिरला
    #NewsBytesExplainer: कितना अहम है लोकसभा डिप्टी स्पीकर का पद और इसपर विपक्ष की क्यों हैं नजरें?  ओम बिरला
    लोकसभा में SP सांसद ने ली उर्दू में शपथ, अनुप्रिया के विरोध पर धर्मेंद्र ने सुनाया समाजवादी पार्टी

    संसद शीतकालीन सत्र

    संसद में धुआं उड़ाने वाले गैस कनस्तर में क्या था, जिससे युवकों ने फैलाई दहशत? संसद
    संसद में सुरक्षा चूक: क्या है विजिटर पास और संसद में सुरक्षा कितनी सख्त होती है? संसद
    संसद की सुरक्षा में चूक: 5वां आरोपी गिरफ्तार, सभी पर लगाया गया UAPA संसद
    संसद की सुरक्षा में चूक का मामला: 8 सुरक्षाकर्मी निलंबित किए गए; प्रधानमंत्री ने की बैठक संसद

    नरेंद्र मोदी

    मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनावी वादों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर किया पलटवार, लगाया विश्वासघात का आरोप मल्लिकार्जुन खड़गे
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी, जानिए क्या कहा डोनाल्ड ट्रंप
    क्या है 'प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्‍मी' योजना, जिसे विद्यार्थियों के हित में केंद्र सरकार ने दी मंजूरी? केंद्र सरकार
    नरेंद्र मोदी की उद्धव ठाकरे को चुनौती, कहा- राहुल गांधी से बालासाहेब की प्रशंसा करवाकर दिखाएं उद्धव ठाकरे

    भारतीय संविधान

    #NewsBytesExplainer: संविधान की प्रस्तावना से 'धर्मनिरपेक्ष' और 'समाजवाद' शब्द हटाने से जुड़ा विवाद क्या है? संसद
    उत्तर प्रदेश: भारतीय संविधान के खिलाफ पोस्ट के लिए ग्रेटर नोएडा में युवक गिरफ्तार उत्तर प्रदेश
    प्रधानमंत्री मोदी- संविधान बदलकर हिंदू राष्ट्र बनाने की योजना नहीं, अल्पसंख्यकों के साथ कोई भेदभाव नहीं नरेंद्र मोदी
    परीक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं भारतीय संविधान से जुड़े ये तथ्य, तुरंत करें याद परीक्षा तैयारी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025