Page Loader
केरल विधानसभा उपचुनाव: नीलांबुर सीट पर कांग्रेस के आर्यदान शौकत जीते
केरल की नीलांबुर सीट से आर्यदान शौकत ने जीत दर्ज की (तस्वीर: एक्स/@MansoorKhanINC)

केरल विधानसभा उपचुनाव: नीलांबुर सीट पर कांग्रेस के आर्यदान शौकत जीते

लेखन गजेंद्र
Jun 23, 2025
03:02 pm

क्या है खबर?

केरल की नीलांबुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के आर्यदान शौकत ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी (CPI-M) के एम स्वराज को हराया है। शौकत को 77,737 वोट मिले हैं, जबकि एम स्वराज को 66,660 वोट मिले हैं। तीसरे स्थान पर स्वतंत्र उम्मीदवार पीवी अनवर रहे, जिनको 19,760 वोट मिले हैं। भाजपा के उम्मीदवार एडवोकेट मोहन जॉर्ज को 8,648 वोट मिले हैं।

चुनाव

माना जा रहा था सेमीफाइनल मुकाबला

केरल में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में यहां नीलांबुर उपचुनाव को सेमीफाइनल माना जा रहा है। यह सीट पीवी अनवर के इस्तीफे से खाली हुई है, जो 2 बार वामपंथी समर्थन से जीते थे, लेकिन फिर कांग्रेस से मिल गए और निर्दलीय मैदान में उतरे थे। शौकत कांग्रेस ने पूर्व विधायक आर्यदान मोहम्मद के बेटे हैं। नीलांबुर, प्रियंका गांधी के पास वायनाड लोकसभा क्षेत्र में है, जिससे यहां मुकाबला दिलचस्प था।

ट्विटर पोस्ट

शौकत की जीत का जश्न

परिणाम

कांग्रेस ने अपनी सीट वापस ली

मल्लपुरम जिले के अंतर्गत आने वाली नीलांबुर सीट 1967 से लेकर अधिकतर समय तक कांग्रेस का ही कब्जा रहा है। 1967 में यहां कम्युनिस्ट पार्टी ने जीत दर्ज की थी, इसके बाद 2 बार कांग्रेस ने चुनाव जीता। 1982 में चुनाव हारने के बाद 1987 से 2011 तक यहां कांग्रेस का कब्जा रहा। 2016 में यहां से पीवी अनवर ने स्वतंंत्र उम्मीदवार के तौर पर जीत दर्ज की थी, वे 2021 में कांग्रेस में आ गए थे।