JNU ने प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजाम को यौन उत्पीड़न के आरोप में बर्खास्त किया
क्या है खबर?
दिल्ली में स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने शुक्रवार को प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम को बर्खास्त कर दिया है। उन पर छात्राओं के यौन उत्पीड़न का आरोप है। विश्वविद्यालय की कुलपति शांतिश्री की ओर से जारी बर्खास्तगी आदेश में कहा गया है कि विश्वविद्यालय की आंतरिक समिति (IC) ने अकोइजम के खिलाफ लगे आरोपों की जांच की थी, जिसके बाद यह फैसला लिया गया है। प्रोफेसर अकोइजम मणिपुर से कांग्रेस के लोकसभा सांसद भी हैं।
बयान
JNU ने अपने आदेश में क्या कहा?
प्रोफेसर अकोइजम पर विश्वविद्यालय की 10 छात्राओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसके बाद आंतरिक समिति की जांच शुरू की गई थी।
विश्वविद्यालय ने अपने आदेश में कहा, "जांच के निष्कर्षों के आधार पर, आंतरिक समिति ने प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम को कड़ी सजा देने की सिफारिश की है। उचित प्रक्रिया का पालन करने और उपलब्ध तथ्यों तथा समिति की रिपोर्ट पर विचार करने के बाद, विश्वविद्यालय ने तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्तगी की सजा सुनाई है।"
आदेश
सांसद से पहले प्रोफेसर थे अकोइजम
JNU में सामाजिक विज्ञान संकाय के अंतर्गत सामाजिक व्यवस्था अध्ययन केंद्र में पढ़ाने वाले अकोइजम ने 2024 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर जीता था।
वह सांसद बनने से पहले JNU में शिक्षाविद रहे, जहां उन्होंने सामाजिक-राजनीतिक मनोविज्ञान और सांस्कृतिक अध्ययन में विशेषज्ञता हासिल की।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने पिछले महीने विश्वविद्यालय में प्रदर्शन कर 11 छात्राों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों पर कार्रवाई की मांग की थी।
अकोइजम ने इन आरोपों को खारिज किया है।