Page Loader
झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2024: विधानसभा स्पीकर रवींद्रनाथ महतो नाला सीट से जीते
झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 में रवींद्रनाथ महतो जीते

झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2024: विधानसभा स्पीकर रवींद्रनाथ महतो नाला सीट से जीते

लेखन गजेंद्र
Nov 23, 2024
05:41 pm

क्या है खबर?

झारखंड के विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 में INDIA गठबंधन ने जीत दर्ज की है। जमताड़ा जिले के नाला सीट पर विधानसभा के स्पीकर और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के उम्मीदवार रवींद्रनाथ महतो ने करीब 10,000 वोटों से जीत दर्ज की है। शुरुआत में यहां बराबरी का मुकाबला चल रहा था। दूसरे स्थान पर भाजपा के माधव चंद्र महतो और तीसरे स्थान पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कनाई चंद्र मलफारिया रहे।

चुनाव परिणाम 

महतो की चौथी जीत

रवींद्रनाथ महतो 4 बार झारखंड विधानसभा का चुनाव जीत चुके हैं। वे झारखंड आंदोलन के समय शिबू सोरेन के साथ जुड़े थे और तभी से JMM के प्रति वफादार हैं। उन्होंने सबसे पहले 2000 में बिहार के विधानसभा चुनाव में बतौर JMM उम्मीदवार चुनाव लड़ा था, लेकिन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के दिग्गज नेता विशेश्वर खां से हार गए थे। झारखंड बनने के बाद उन्होंने पहली बार 2005 में विधानसभा चुनाव जीता था और जीत दर्ज की थी।

इतिहास

JMM का गढ़ मानी जाती है सीट

नाला विधानसभा सीट JMM का गढ़ मानी जाती है। सबसे पहले यहां से रवींद्रनाथ महतो ने ही जीत दर्ज कराई थी। उन्होंने इस चुनाव में विशेश्वर खां को हराया था। इसके बाद 2009 के चुनाव में वे भाजपा के सत्यानंद झा से 3,000 से अधिक वोटों से हार गए। इसके बाद उन्होंने पिर 2014 का चुनाव लड़ा और सत्यानंद झा को हराया। 2019 के चुनाव में वे तीसरी बार सत्यानंद झा को हराने में सफल हुए थे।