Page Loader
हिमाचल: कांग्रेस में आंतरिक कलह, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू पर साधा निशाना
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू पर निशाना साधा

हिमाचल: कांग्रेस में आंतरिक कलह, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू पर साधा निशाना

लेखन गजेंद्र
Dec 05, 2023
06:38 pm

क्या है खबर?

कांग्रेस अभी राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की हार से उबरी भी नहीं है और हिमाचल प्रदेश में आंतरिक कलह ने पार्टी की मुसीबतें और बढ़ा दी हैं। कांग्रेस सांसद और हिमाचल की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का कहना है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने उनको सालगिरह मनाने के लिए विश्वास में नहीं लिया। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उनको 11 दिसंबर को सरकार की वर्षगांठ को लेकर हुई बैठक में भी नहीं बुलाया।

कलह

प्रतिभा बोलीं- संगठन बनाते हैं सरकारें

मंडी से सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा, "मुझे इस कार्यक्रम के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं और नहीं पता कि सरकार कैसे तैयारी कर रही है। मुझे अभी तक कुछ नहीं बताया गया। मुझे लगता है कि सरकारें संगठन के द्वारा बनती हैं। संगठन ने काम किया, इसलिए हमारी सरकार बन पाई। अगर संगठन को नजरअंदाज करेंगे तो यह अच्छी बात नहीं है। मुख्यमंत्री खुद संगठन से जुड़े रहे हैं तो मैं चाहती हूं कि वो संगठन को मजबूती दें।"

ट्विटर पोस्ट

सुनें प्रतिभा सिंह ने क्या कहा