Page Loader
हिमाचल: मुख्यमंत्री ने मकानों के गिरने के लिए 'बिहारी मिस्त्रियों' को ठहराया जिम्मेदार, अब सफाई दी
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने बिहारी आर्किटेक्ट वाले बयान पर दी सफाई

हिमाचल: मुख्यमंत्री ने मकानों के गिरने के लिए 'बिहारी मिस्त्रियों' को ठहराया जिम्मेदार, अब सफाई दी

लेखन गजेंद्र
Aug 17, 2023
01:39 pm

क्या है खबर?

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बिहारी राजमिस्त्री वाले बयान पर अपनी सफाई दी है। उन्होंने ANI से कहा कि वह हमारे भाई हैं, गलती हमारे इंजीनियरिंग की है। उन्होंने कहा, "मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा। यहां बिहार के लोग भी फंसे हुए थे। हमनें उन्हें हेलीकॉप्टरों से निकाला। बिहार के करीब 200 लोग अभी भी यहां फंसे हुए हैं। वे हमारे भाई जैसे हैं। यह हमारी संरचनात्मक इंजीनियरिंग की गलती है, वे सिर्फ मजदूर हैं।"

बयान

सुक्खू ने क्या कहा था?

हिमाचल प्रदेश में अत्यधिक बारिश की वजह से आई बाढ़ और भूस्खलन से हुए नुकसान को लेकर इंडियन एक्सप्रेस ने मुख्यमंत्री सुक्खू का विशेष साक्षात्कार लिया था। इसमें सुक्खू ने कहा, "राज्य में बाहर से मिस्त्री आ रहे हैं और वे वैज्ञानिक तरीकों का उपयोग किए बिना मंजिल पर मंजिल बना रहे हैं। प्रवासी मिस्त्री, जिन्हें मैं 'बिहारी मिस्त्री' कहता हूं, यहां आते हैं और मंजिल पर मंजिल बनाते जाते हैं। हमारे पास स्थानीय मिस्त्री नहीं हैं।'

ट्विटर पोस्ट

सुनिए क्या बोले सुक्खू