Page Loader
हरियाणा विधानसभा में भाजपा सरकार का बहुमत परीक्षण, JJP ने विधायकों को अनुपस्थित रहने को कहा
हरियाणा में JJP ने विधायकों को व्हिप जारी किया

हरियाणा विधानसभा में भाजपा सरकार का बहुमत परीक्षण, JJP ने विधायकों को अनुपस्थित रहने को कहा

लेखन गजेंद्र
Mar 13, 2024
12:45 pm

क्या है खबर?

हरियाणा की विधानसभा में भाजपा के नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को विश्वास मत का प्रस्ताव पेश किया। इस बीच जननायक जनता पार्टी (JJP) ने अपने विधायकों को व्हिप जारी किया है। JJP के मुख्य सचेतक अमरजीत ढांडा द्वारा जारी 3 लाइन के व्हिप में कहा गया है कि विधानसभा में सरकार द्वारा विश्वास मत हासिल करने का प्रस्ताव 13 मार्च को पेश किया जाएगा, इस दौरान सभी विधायक अनिवार्य रूप से सदन से अनुपस्थित रहें।

सरकार

JJP ने क्यों जारी किया व्हिप?

हरियाणा में मंगलवार को अप्रत्याशित घटनाक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस्तीफा दे दिया। उनकी जगह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री बने हैं। लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर JJP से हुई तकरार के बाद सैनी अपने नए मंत्रिमंडल में JJP के विधायकों को शामिल नहीं करेंगे। ऐसे में JJP को पार्टी में टूट का डर है और उसके कुछ विधायक भाजपा के संपर्क में बताए जा रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

JJP ने जारी किया व्हिप