NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / हरियाणा: कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई बोले- इस साल गिरा देंगे दुष्यंत-खट्टर की गठबंधन सरकार
    राजनीति

    हरियाणा: कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई बोले- इस साल गिरा देंगे दुष्यंत-खट्टर की गठबंधन सरकार

    हरियाणा: कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई बोले- इस साल गिरा देंगे दुष्यंत-खट्टर की गठबंधन सरकार
    लेखन प्रमोद कुमार
    Feb 21, 2020, 01:05 pm 1 मिनट में पढ़ें
    हरियाणा: कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई बोले- इस साल गिरा देंगे दुष्यंत-खट्टर की गठबंधन सरकार

    हरियाणा कांग्रेस के दिग्गज नेता कुलदीप बिश्नोई ने ऐसा बयान दिया है, जिससे प्रदेश की राजनीति का पारा चढ़ गया है। दरअसल, आदमपुर से विधायक कुलदीप ने कहा है कि इसी साल प्रदेश की गठबंधन सरकार को गिरा देंगे। कुलदीप के इस बयान के बाद प्रदेश का राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र केे पहले दिन कुलदीप ने खट्टर सरकार पर प्रदेश की जनता के पैसे बर्बाद करने का आरोप भी लगाया।

    हरियाणा में JJP के साथ सरकार चला रही है भाजपा

    हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (JJP) के साथ मिलकर सरकार चला रही है। पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। 40 विधायकों वाली भाजपा ने JJP के 10 विधायकों के समर्थन से सरकार बनाई है। इसके अलावा सरकार को सात निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन है। दूसरी तरफ कांग्रेस के हिस्से में 31 सीटें आईं और अब वह विपक्ष में है।

    हरियाणा कांग्रेस के दिग्गज नेता हैं कुलदीप बिश्नोई

    बजट सत्र में हिस्सा लेने चंड़ीगढ़ आए कुलदीप ने कहा कि इसी साल प्रदेश की गठबंधन सरकार गिर जाएगी। जब मीडिया ने उनसे इस संंबंध में फिर सवाल पूछा तो उन्होंने अपना जवाब दोहराया। कुलदीप के इस बयान पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा की प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है। आपको बता दें कि आदमपुर से विधायक दिग्गज नेता कुलदीप बिश्नोई लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं। उनके पिता भजनलाल प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

    भाजपा ने दी यह प्रतिक्रिया

    कुलदीप का बयान आने के बाद भाजपा ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा नेताओं ने कहा कि चुनाव हारने के कारण कांग्रेस बौखला गई है। गठबंधन सरकार को कोई खतरा नहीं है सरकार अपने पांच साल पूरे करेगी।

    क्या पुरानी कसक निकालना चाह रहे हैं कुलदीप?

    कुलदीप के इस बयान को इस संदर्भ में देखा जा रहा है कि वो अपनी पुरानी कसक मिटाना चाहते हैं। दरअसल, 2011 में कुलदीप बिश्नोई की हरियाणा जनहित कांग्रेस का भाजपा के साथ गठबंधन हुआ था। 2014 लोकसभा चुनावों में दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ीं, लेकिन बाद में हुए विधानसभा चुनावों में सीटों के बंटवारों पर सहमति नहीं बनी। कुलदीप इसे भाजपा का विश्वासघात बताते हैं। इसके बाद कुलदीप ने भाजपा से गठबंधन तोड़कर कांग्रेस में विलय कर लिया था।

    खट्टर सरकार से नाराजगी व्यक्त कर चुके हैं दुष्यंत के दो विधायक

    गठबंधन सरकार को लेकर JJP विधायक भी अपनी नाराजगी सार्वजनिक तौर पर व्यक्त कर चुके हैं। कुछ दिन पहले टोहाना से JJP विधायक देंवेद्र बबली ने खट्टर सरकार को 'अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार' बताया था। उन्होंने कहा था कि प्रदेश की स्थिति बिल्कुल भी ठीक नहीं है। लोग असंतुष्ट हैं। वहीं नारनौंद से विधायक रामकुमार गौतम ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के विभाग टाउन एंड कंट्री प्लानिंग में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार होता है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    हरियाणा
    कांग्रेस समाचार
    मनोहर लाल खट्टर
    भाजपा समाचार

    हरियाणा

    HSSC Recruitment: पटवारी समेत विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन शिक्षा
    बंपर भर्ती: फरवरी में विभिन्न राज्यों में इन पदों पर हो रहे हैं आवेदन, जानें विवरण बिहार
    हरियाणा: विधायक ने खट्टर के पूर्व मंत्री पर लगाया हजारों करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप भ्रष्टाचार
    यहां इलेक्ट्रीशियन से लेकर शिक्षक तक विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन शिक्षा

    कांग्रेस समाचार

    गृह मंत्री अमित शाह से मिले अरविंद केजरीवाल, चुनाव के बाद पहली आधिकारिक मुलाकात दिल्ली
    महाराष्ट्र: महा विकास अघाड़ी गठबंधन में अब CAA और NPR को लेकर मतभेद उद्धव ठाकरे
    NPR: राजस्थान-मध्य प्रदेश का इनकार, महाराष्ट्र में हरी झंडी; ठाकरे बोले- मैं खुद फॉर्म देखूंगा मध्य प्रदेश
    ब्रिटिश सांसद को निर्वासित करने का कांग्रेस सांसद ने किया समर्थन, कहा- पाकिस्तान से थी सांठगांठ भारत की खबरें

    मनोहर लाल खट्टर

    दुष्यंत के विधायक का आरोप- खट्टर के विभाग में होता है सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार भ्रष्टाचार
    झूठा है खट्टर सरकार का 4,200 गांवों में 24 घंटे बिजली देने का दावा, जानें सच्चाई हरियाणा
    हरियाणा: CID विवाद थमने के बाद भी खट्टर और विज के बीच क्यों जारी है तनातनी? हरियाणा
    हरियाणा: क्या कंपनियों में मिल पाएगी 75 फीसदी स्थानीय युवाओं को नौकरियां? कैबिनेट में प्रस्ताव पेश हरियाणा

    भाजपा समाचार

    भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने GST को बताया 21वीं सदी का सबसे बड़ा पागलपन नरेंद्र मोदी
    पिछलग्गू बनने से "गोडसे" के साथ खड़े होने तक, प्रशांत किशोर के नीतीश पर तीखे हमले बिहार
    मिलिंद देवड़ा ने की केजरीवाल की तारीफ, अजय माकन बोले- कांग्रेस छोड़नी है तो छोड़ दीजिए दिल्ली
    दिल्ली: अरविंद केजरीवाल ने लगातार तीसरी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, सभी पुराने मंत्री बरकरार आम आदमी पार्टी समाचार

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023