NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर दे सकते हैं इस्तीफा, JJP के साथ टूटेगा गठबंधन
    अगली खबर
    हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर दे सकते हैं इस्तीफा, JJP के साथ टूटेगा गठबंधन
    हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर दे सकते हैं इस्तीफा

    हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर दे सकते हैं इस्तीफा, JJP के साथ टूटेगा गठबंधन

    लेखन गजेंद्र
    Mar 12, 2024
    10:42 am

    क्या है खबर?

    हरियाणा में भाजपा और जननायक जनता पार्टी (JJP) का गठबंधन टूट सकता है। इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अपने पद से इस्तीफा देंगे।

    न्यूज 18 के मुताबिक, मुख्यमंत्री खट्टर ने चंडीगढ़ स्थित अपने हरियाणा निवास पर भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई है, जो सुबह 11:30 बजे शुरू होगी।

    बैठक में हरियाणा भाजपा के प्रभारी विपल्व देव मौजूद रहेंगे। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग हरियाणा रवाना हो गए हैं।

    इस्तीफा

    क्यों टूट रहा है गठबंधन?

    हरियाणा में भाजपा और दुष्यंत चौटाला की JJP की सरकार है। दुष्यंत खट्टर सरकार में उपमुख्यमंत्री हैं।

    लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर दोनों पार्टियों के बीच टकराव की खबरें आ रही हैं। JJP ने हरियाणा की 10 में 2 सीटें मांगी हैं, जबकि भाजपा उन्हें 1 देना चाहती है।

    ऐसे में बात न बनने पर गठबंधन टूटने की संभावना को देखते हुए खट्टर के साथ-साथ मंत्रियों को भी अपने पद से इस्तीफा देने को कहा गया है।

    दावेदार

    कौन होगा खट्टर का दावेदार?

    हरियाणा में नए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में नए मंत्रिमंडल का गठन होगा। इस बार JJP विधायकों को इसमें शामिल नहीं करने पर विचार चल रहा है।

    दूसरी तरफ दुष्यंत ने अमित शाह और जेपी नड्डा से मिलने का समय मांगा है और अपने विधायकों की बैठक बुलाई है।

    बता दें कि खट्टर के बाद सांसद संजय भाटिया और प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी का नाम मुख्यमंत्री की दौड़ में आगे चल रहा है। खट्टर करनाल से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

    जानकारी

    हरियाणा में भाजपा का क्या है गणित?

    हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में 41 पर भाजपा के विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास 30 और JJP के पास 10 विधायक हैं। 1 इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) और 9 निर्दलीय विधायक हैं। भाजपा निर्दलीय विधायकों के सहारे JJP के बिना बहुमत में है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हरियाणा
    मनोहर लाल खट्टर
    भाजपा समाचार
    दुष्यंत चौटाला

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    हरियाणा

    अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, AAP हरियाणा की सभी 90 सीटों पर अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी समाचार
    मारुति सुजुकी नेक्सा सर्विस वर्कशॉप का करेगी विस्तार, जानिए क्या मिलेगी सुविधा  मारुति सुजुकी
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 12 फरवरी के लिए नए दाम हुए जारी, यहां देखें बदलाव  पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    हरियाणा: दिल्ली कूच कर रहे किसानों के लिए 2 स्टेडियम अस्थायी जेल में तब्दील हरियाणा सरकार

    मनोहर लाल खट्टर

    हरियाणा: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चंडीगढ़ मामले पर विधानसभा में पेश किया प्रस्ताव हरियाणा
    हरियाणा: कम आय वाले परिवारों की लड़कियों को स्नातकोत्तर तक मिलेगी मुफ्त शिक्षा- मुख्यमंत्री हरियाणा
    हरियाणा: कक्षा 10वीं और 12वीं के 2.5 लाख छात्रों को मई में मिलेंगे फ्री टैबलेट हरियाणा
    हरियाणा निकाय चुनाव: 22 सीटों पर भाजपा तो 19 पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जमाया कब्जा हरियाणा

    भाजपा समाचार

    दिग्विजय सिंह का भाजपा पर हमला, बोले- बेईमान कांग्रेसियों को अपने साथ लिया दिग्विजय सिंह
    एजेंसियों की छापे के बाद 30 कंपनियों ने भाजपा को दिया 335 करोड़ रुपये चंदा- रिपोर्ट चुनावी बॉन्ड
    क्या है कर्नाटक सरकार के हिंदू मंदिरों पर टैक्स लगाने से संबंधित पूरा विवाद? कर्नाटक
    कर्नाटक: भाजपा ने बिना अनुमति ऑस्ट्रेलियाई गायक के गीत से बनाई प्रधानमंत्री मोदी की रील, हटाई नरेंद्र मोदी

    दुष्यंत चौटाला

    हरियाणा में NRC पर ये बोले दुष्यंत चौटाला, जानें क्या है बाकी पार्टियों का स्टैंड हरियाणा
    दिल्ली विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी दुष्यंत की पार्टी, बताई यह वजह दिल्ली
    हरियाणा: छात्राओं के लिए चलेगी स्पेशल गुलाबी बसें, हर बस में तैनात होगा सुरक्षा गार्ड हरियाणा
    हरियाणा: दुष्यंत के विधायक का खट्टर सरकार पर बड़ा हमला, बताया सबसे भ्रष्ट सरकार हरियाणा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025