Page Loader
हरियाणा में किसी पार्टी को नहीं मिलेगा बहुमत, सत्ता की चाबी JJP के पास- दुष्यंत चौटाला

हरियाणा में किसी पार्टी को नहीं मिलेगा बहुमत, सत्ता की चाबी JJP के पास- दुष्यंत चौटाला

Oct 24, 2019
08:29 am

क्या है खबर?

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है। अभी तक आए रुझानों के हिसाब से हरियाणा में कांग्रेस और भाजपा में कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है। इसी बीच जननायक जनता पार्टी (JJP) प्रमुख दुष्यंत चौटाला का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि हरियाणा में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिलेगा और JJP के पास सत्ता की चाबी होगी।

बयान

सत्ता की चाबी JJP के पास- चौटाला

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि न भाजपा, न कांग्रेस 40 पार करेगी। सत्ता की चाबी JJP के हाथों में होगी। जब उनसे पूछा गया कि वो सरकार बनाने के लिए किस पार्टी के साथ जाएंगे तो उन्होंने कहा कि नतीजे आने के बाद विधायक दल की बैठक होगी और उसमें फैसला लिया जाएगा। बता दें कि इंडियन नेशनल लोकदल से अलग होने के बाद दुष्यंत चौटाला ने अपनी पार्टी बनाई थी। उनकी पार्टी का यह पहला विधानसभा चुनाव है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिये चौटाला का बयान