Page Loader
हरियाणा चुनाव परिणाम 2024: ऐलानाबाद से अभय सिंह चौटाला हारे, कांग्रेस ने जीती सीट
हरियाणा चुनाव परिणाम 2024 में ऐलानाबाद सीट पर INLD उम्मीदवार अभय सिंह चौटाला

हरियाणा चुनाव परिणाम 2024: ऐलानाबाद से अभय सिंह चौटाला हारे, कांग्रेस ने जीती सीट

लेखन गजेंद्र
Oct 08, 2024
03:14 pm

क्या है खबर?

हरियाणा में सिरसा जिले की ऐलानाबाद विधानसभा सीट पर इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के उम्मीदवार अभय सिंह चौटाला को हार मिली है। उनका मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार भरत सिंह बेनीवाल और भाजपा उम्मीदवार अमीर चंद मेहता से था। कांग्रेस उम्मीदवार भरत ने यहां 14,000 से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। चौटाला ने 2021 के विधानसभा उपचुनाव में यहां से जीत दर्ज की थी। वह 2014 से 2019 तक हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष रहे हैं।

चुनाव परिणाम

क्या है ऐलानाबाद सीट का इतिहास?

ऐलानाबाद सीट 1967 में अस्तित्व में आई और तभी से यहां हर 5 साल में विधायक बदलता रहा, लेकिन वर्ष 2000 से यहां INLD का परचम है। वर्ष 1996 में भागी राम ने समता पार्टी से चुनाव जीता, लेकिन 2000 में वह INLD में आ गए। इसके बाद 2005 में INLD के सुशील कुमार इंदौरा ने चुनाव जीता। 2009 में ओम प्रकाश चौटाला यहां से पहली बार विधायक बने। इसके बाद 2010 से लगातार अभय चौटाला यहां जीत रहे हैं।

मतदान

2014 के मुकाबले इस बार कम हुआ मतदान

हरियाणा विधानसभा चुनाव में इस बार 65.65 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार मतदान प्रतिशत 2014 के मुकाबले काफी कम था। 2014 में 68 प्रतिशत मतदान हुआ था। हरियाणा की 90 सीटों में से कांग्रेस ने 89 और भाजपा ने 89 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। इस बार आजाद समाज पार्टी और जननायक जनता पार्टी ने गठबंधन कर चुनाव लड़ा था। INLD का बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन था। यहां सभी सीटों पर चुनाव 5 अक्टूबर को हुए थे।