पेंगुइन के पीछे हटने के बाद अब हार्पर कॉलिन्स छापेगा सोनिया गांधी की किताब
क्या है खबर?
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की किताब को छापने के लिए नया प्रकाशक मिल गया है। पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया के पीछे हटने के बाद हार्पर कॉलिन्स इंडिया उनकी आत्मकथा प्रकाशित करेगा। प्रकाशक ने शुक्रवार को ऐलान किया कि वह 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' को प्रकाशित करेगा, जिसका संस्मरण 10 नवंबर को वैश्विक स्तर पर विमोचन के लिए निर्धारित है। किताब में सोनिया का इटली में बचपन, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से शादी और भारतीय राजनीतिक सफर का वर्णन है।
बयान
हार्पर कॉलिन्स इंडिया ने क्या कहा?
प्रकाशक ने शुक्रवार को एक्स पर कहा, 'हार्परकॉलिन्स इंडिया, सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ़ लव' प्रकाशित करेगा। लंबे समय से इंतजार की जा रही यह आत्मकथा 10 नवंबर, 2026 को प्रकाशित होगी। इस समय सबसे ज़्यादा इंतजार की जाने वाली राजनीतिक आत्मकथाओं में से एक, 'बिलॉन्गिंग' प्यार, पहचान, कर्तव्य और अपनापन महसूस करने की एक रोमांचक और बेहद निजी कहानी है। यह भारत की यात्रा को अंदर से देखने का एक अनोखा नजरिया भी पेश करती है।'
ट्विटर पोस्ट
प्रकाशक ने ऐलान किया
HarperCollins India will publish Belonging: A Journey of Love by Sonia Gandhi. The long-awaited memoir will be published in India on 10 November 2026.
— HarperCollins (@HarperCollinsIN) September 4, 2026
One of the most anticipated political memoirs of our time, Belonging is a dramatic and deeply personal story of love, identity,… pic.twitter.com/cNWuNRgXXP
विवाद
किताब को लेकर क्या है विवाद?
इंडियन एक्सप्रेस ने खबर दी थी कि पेंगुइन इंडिया पांडुलिपि (किताब का मूल मसौदा) के एक हिस्से में कुछ संपादकीय परिवर्तन और विलोपन चाहता था, जिससे सोनिया ने इनकार कर दिया।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पेंगुइन इंडिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, RSS और भारत-चीन संबंधों से संबंधित अंशों को हटाने की मांग की थी और वह काफी दबाव में था।
हालांकि, पेंगुइन इंडिया ने दावा किया कि उसके फैसले के पीछे कोई बाहरी दबाव नहीं था।