
गुजरात विधानसभा उपचुनाव: विसावदर में AAP के गोपाल इटालिया को मिली जीत
क्या है खबर?
गुजरात के विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने विसावदर सीट पर जीत दर्ज कर ली है। यहां से AAP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया जीते हैं। इटालिया ने भाजपा के किरित पटेल को 17,554 वोट से हराया है। तीसरे स्थान पर कांग्रेस के नितिन रणपरिया रहे हैं। हालांकि, उनकी जमानत जब्त हो गई। इटालिया को 75,942 वोट, जबकि पटेल को 58,388 वोट मिले हैं। नितिन को 5,501 वोट मिले हैं।
चुनाव
AAP के पास अब 5 सीटें
जूनागढ़ जिले में आने वाली विसावदर सीट 2022 में AAP के भूपेंद्रभाई भयानी ने जीती थी, लेकिन वे AAP से इस्तीफा देकर भाजपा का आ गए हैं, जिसके बाद यह सीट खाली हो गई थी। इटालिया गुजरात में AAP के प्रदेश अध्यक्ष भी थे। उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में सूरत की कतारगाम से टक्कर ली थी, लेकिन हार का सामना करना पड़ा था। इटालिया की जीत के बाद अब गुजरात में AAP के पास फिर 5 सीट हो गई है।
इतिहास
सीट पर 2007 से भाजपा लगाए है जीत की आस
विसावदर सीट पर भाजपा का 1995 से 2007 तक प्रभुत्व रहा है। तब केशुभाई पटेल और कानु भलाला यहां से विधायक थे। 2012 में केशुभाई पटेल ने गुजरात परिवर्तन पार्टी बनाकर यहां की सीट जीती थी। इसके बाद 2014 के उपचुनाव से लेकर 2017 तक कांग्रेस ने हर्षदभाई रबाड़िया के पास यह सीट रही। 2022 में AAP ने कांग्रेस से सीट छीन ली। बता दें कि इटालिया भावनगर के रहने वाले हैं और सरकारी नौकरी कर चुके हैं।