NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / आपत्तिजनक पर्चे विवादः गौतम गंभीर ने केजरीवाल, सिसोदिया और आतिशी के खिलाफ किया मानहानि का केस
    अगली खबर
    आपत्तिजनक पर्चे विवादः गौतम गंभीर ने केजरीवाल, सिसोदिया और आतिशी के खिलाफ किया मानहानि का केस

    आपत्तिजनक पर्चे विवादः गौतम गंभीर ने केजरीवाल, सिसोदिया और आतिशी के खिलाफ किया मानहानि का केस

    लेखन प्रमोद कुमार
    May 10, 2019
    11:35 am

    क्या है खबर?

    दिल्ली में आम आदमी पार्टी उम्मीदवार आतिशी के खिलाफ आपत्तिजनक पर्चे बांटने का विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है।

    AAP ने भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर पर ये पर्चे बंटवाने का आरोप लगाया था।

    अब गंभीर ने इस मामले में पलटवार करते हुए अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आतिशी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया है।

    चुनाव आयोग ने भी इन पर्चों का संज्ञान लिया है। इसके अलावा दिल्ली महिला आयोग ने इस मामले में पुलिस से जवाब मांगा है।

    आरोप

    भाजपा पर आपत्तिजनक पर्चे बंटवाने का आरोप

    पूर्वी दिल्ली से AAP उम्मीदवार आतिशी ने गुरुवार को गंभीर पर उनके खिलाफ आपत्तिजनक पर्चे बंटवाने का आरोप लगाया।

    उन्होंने कहा कि भाजपा ने उनके चरित्र पर गंदे-गंदे आरोप लगाए हैं। उनके परिवार के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया है।

    'आतिशी मार्लेना- अपनी उम्मीदवार को जानें' शीर्षक के साथ जारी इन पर्चों में आतिशी को 'मिक्स्ड ब्रीड' का उदाहरण बताया गया है।

    पर्चे में सिसोदिया के खिलाफ भी जातिसूचक और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस

    पर्चा पढ़ते-पढ़ते रो पड़ीं आतिशी

    मामले में आतिशी ने सिसोदिया के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए गंभीर पर आरोप लगाया और कहा कि आज पूरे देश के लिए सवाल होना चाहिए कि हमारे देश में कैसी राजनीति होती है, खासकर एक महिला के खिलाफ।

    इस बीच आतिशी खुद पर काबू नहीं रख पाईं और रोने लगी।

    उन्होंने पर्चे को मीडिया के सामने पढ़कर भी सुनाया।

    वहीं, सिसोदिया ने कहा कि पर्चे की भाषा इतनी अपमानजनक है कि किसी को भी इसे पढ़कर शर्म आ जाए।

    पलटवार

    गंभीर का पलटवार, साबित किया तो उम्मीदवारी छोड़ दूंगा

    AAP के इन आरोपों पर गंभीर ने केजरीवाल और आतिशी को चुनौती देते हुए ट्वीट किया, "मैं घोषणा करता हूं कि अगर ये साबित होता है कि ये मैंने किया है तो मैं अपनी उम्मीदवारी तुरंत वापस ले लूंगा। अगर नहीं, तो क्या आप राजनीति छोड़ेंगे?"

    इस दौरान गंभीर ने केजरीवाल पर चुनाव जीतने के लिए अपनी ही महिला साथी की इज्जत उछालने का आरोप लगाया और कहा कि उनके दिमाग को झाड़ू से साफ करने की जरूरत है।

    जानकारी

    गंभीर ने की घटना की निंदा

    गंभीर ने मामले की निंदा करते हुए कहा कि वो ऐसे परिवार से आते हैं जहां उन्हें महिलाओं की इज्जत करना सिखाया जाता है। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि अरविंद केजरीवाल इतना गिर जाएंगे। उन्होंने मानहानि का केस किया है।

    ट्विटर पोस्ट

    गंभीर ने किया मानहानि का केस

    BJP East Delhi candidate, Gautam Gambhir on AAP candidate Atishi: I condemn what has happened. I am from a family where I have been taught to respect women. I didn't know CM Arvind Kejriwal would stoop so low. I have filed a defamation case. pic.twitter.com/Dgrov90Pql

    — ANI (@ANI) May 10, 2019
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली पुलिस
    दिल्ली
    आम आदमी पार्टी समाचार
    अरविंद केजरीवाल

    ताज़ा खबरें

    वित्त वर्ष 2025 में स्मार्टफोन बने शीर्ष निर्यातित उत्पाद, जानिए कितना आया उछाल  स्मार्टफोन
    IPL 2025: RCB वापस देगी KKR के खिलाफ बारिश से धुले मैच के टिकट का पैसा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    परेश रावल ने छोड़ी 'हेरा फेरी', फैन बोला- सर मैं नस काट लूंगा; वापस लो फैसला परेश रावल
    पाकिस्तान में लश्कर के आतंकी सैफुल्लाह खालिद की हत्या, भारत में कई हमलों में रहा शामिल लश्कर-ए-तैयबा

    दिल्ली पुलिस

    दिल्ली में दाखिल हुए दो कुख्यात आतंकी, तस्वीर जारी कर पुलिस ने जारी किया अलर्ट दिल्ली
    दिल्ली: फैशन डिजाइनर समेत दो लोगों की हत्या, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी दिल्ली
    दिल्ली-NCR में महफूज नहीं महिलाएं, हर रोज 5 बलात्कार तो 8 का शोषण रेप
    JNU देशद्रोह मामला: कन्हैया, खालिद समेत 10 पर आज चार्जशीट दाखिल करेगी पुलिस, जानें पूरा मामला कश्मीर

    दिल्ली

    शिक्षा के मामले में दिल्ली के नक्शे-कदम पर चलेंगी उत्तराखंड और आंध्र प्रदेश की सरकार शिक्षा
    दिल्ली: हाईकोर्ट ने लगाई रोक, 08 अप्रैल तक नहीं बढ़ेंगी प्राइवेट स्कूलों की फीस अरविंद केजरीवाल
    DU: कोर्स में अब शामिल होगा एक और अध्याय, छात्र पढ़ेंगे दिव्यांग साहित्य शिक्षा
    दिल्ली पुलिस के ASI ने मेट्रो के आगे कूदकर की आत्महत्या, जाँच में जुटी पुलिस दिल्ली पुलिस

    आम आदमी पार्टी समाचार

    केजरीवाल की मौजूदगी में बोले AAP विधायक, कांग्रेस के प्रधानमंत्री को भी दे देंगे समर्थन दिल्ली
    लोकपाल मुद्दे पर सत्ता में आई AAP के विधायकों का संपत्ति की जानकारी देने से इनकार दिल्ली
    लोकसभा चुनाव से पहले 'आम आदमी पार्टी' के लिए चुनौती बनी 'आपकी अपनी पार्टी' दिल्ली
    दिल्लीः केजरीवाल के काफिले पर हमला, AAP ने लगाया भाजपा पर आरोप दिल्ली

    अरविंद केजरीवाल

    अरविंद केजरीवाल: क्या से क्या हो गए देखते-देखते आम आदमी पार्टी समाचार
    भाजपा का आरोप- लोगों को गुमराह करने के लिए फर्जी कॉल कर रहे केजरीवाल, ऑडियो जारी दिल्ली
    केजरीवाल का प्रधानमंत्री पर हमला, हिंदुस्तान नहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की तरह पेश आते हैं मोदी कोलकाता
    विपक्षी पार्टियों का फैसला- चुनाव से पहले होगा गठबंधन, बनेगा न्यूनतम साझा कार्यक्रम ममता बनर्जी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025