Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
आम आदमी पार्टी समाचार
शिवसेना समाचार
राहुल गांधी
अमित शाह
भाजपा समाचार
बसवराज बोम्मई
असदुद्दीन ओवैसी
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / राजनीति की खबरें / हरियाणा: भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले- लोगों के मन से उतरी खट्टर सरकार, जल्द गिरेगी
राजनीति

हरियाणा: भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले- लोगों के मन से उतरी खट्टर सरकार, जल्द गिरेगी

हरियाणा: भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले- लोगों के मन से उतरी खट्टर सरकार, जल्द गिरेगी
लेखन भारत शर्मा
Mar 09, 2020, 12:39 pm 4 मिनट में पढ़ें
हरियाणा: भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले- लोगों के मन से उतरी खट्टर सरकार, जल्द गिरेगी

हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (JJP) के सहयोग से सरकार चला रही भाजपा के लिए कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। एक ओर जहां सरकार में शामिल दल के नेता ही सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं, वहीं विपक्ष भी सरकार के खिलाफ घेराबंदी कर रहा है। रविवार को कैथल के करोड़ा गांव में पंडित कंवरपाल शर्मा करोड़ा द्वारा आयोजित परिवर्तन रैली में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार पर जमकर हमला बोला।

जानकारी
सरकार के खिलाफ लोगों को एकजुट कर रही है कांग्रेस

सरकार के कामकाज और भ्रष्टाचार के नाम पर कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को सरकार के खिलाफ एकजुट करने का अभियान छेड़ रखा है। इसी कड़ी में नेमा पंडित कंवरपाल शर्मा करोड़ा द्वारा कैथल में परिवर्तन रैली आयोजित की गई थी।

बयान
धड़ाम से गिरती है असमान विचारों वाली सरकार- हुड्डा

परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि गठबंधन सरकार ने अभी तक कोई विकास नहीं कराया है। सरकार पूरी तरह से दिशाहीन है। यही कारण है कि महज 100 दिनों में ही सरकार लोगों के मन से उतरी चुकी है। समाज का कोई भी वर्ग सरकार के काम से संतुष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि असमान विचार वाले लोगों की सरकार धड़ाम से गिरती है। ऐसे में राज्य में गठबंधन सरकार ज्यादा दिन नहीं चलेगी।

बयान
"अपराध और नशे में नंबर एक बना राज्य"

हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस के वक्त हरियाणा प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, खिलाड़ियों के सम्मान और युवाओं को रोजगार देने में नंबर एक था, लेकिन भाजपा राज में प्रदेश अपराध, नशे, बेरोजगारी, दंगों और प्रदूषण में नंबर एक हो गया। उन्होंने कहा कि 1966 से 2014 तक प्रदेश में इतनी हत्यायें नहीं हुई जितनी भाजपा के शासन के दौरान 2014 से छह साल के कार्यकाल में हो गई। उन्होंने सरकार पर किसान विरोधी होने का भी आरोप लगाया।

जानकारी
प्रदेश का प्रत्येक बच्चा कर्जदार के रूप में ले रहा जन्म- हुड्डा

रैली में हुड्डा ने कहा कि सरकार धान खरीद घोटाले की जांच नहीं करा रही। प्रदेश पर दो लाख करोड़ रुपये का कर्ज हो गया है। ऐसे में राज्य का प्रत्येक बच्चा कर्जदार के रूप में पैदा हो रहा है। नई आबकारी नीति जनविरोधी है।

चेतावनी
कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई ने भी दिया था सरकार गिराने का बयान

कांग्रेस ने मौजूद सरकार के प्रति इस तरह की घेराबंदी कर रखी है कि गत 21 फरवरी को कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई ने इसी साल भाजपा-JJP सरकार को गिराने का बयान दिया था। उन्होंने विधानसभा के बजट सत्र केे पहले दिन खट्टर सरकार पर प्रदेश की जनता के पैसों को बर्बाद करने का आरोप भी लगाया था। बाद में उन्होंने कहा था कि सरकार के कामकाज से प्रदेश की जनता खुश नहीं है। ऐसे में इसी साल सरकार गिर जाएगी।

नाराजगी
निर्दलीय विधायक ने खट्टर सरकार से समर्थन लिया था वापस

गठबंधन सरकार को लेकर कांग्रेस ही नहीं, बल्कि JJP विधायक भी सार्वजनिक तौर पर अपनी नाराजगी व्यक्त कर चुके हैं। कुछ दिन पहले टोहाना से JJP विधायक देंवेद्र बबली ने खट्टर सरकार को 'अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार' बताया था। वहीं नारनौंद से विधायक रामकुमार गौतम ने टाउन एंड कंट्री प्लानिंग में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया था। इसके बाद महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने खट्टर सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया था।

गठबंधन सरकार
JJP के साथ गठबंधन कर सरकार चला रही है भाजपा

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (JJP) के साथ मिलकर सरकार चला रही है। पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। 40 विधायकों वाली भाजपा ने JJP के 10 विधायकों के समर्थन से सरकार बनाई है। कुंडू द्वारा समर्थन वापस लेने के बाद अब सरकार को छह निर्दलीय विधायकों का समर्थन है। दूसरी तरफ कांग्रेस के हिस्से में 31 सीटें आईं और अब वह विपक्ष में है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
भारत शर्मा
भारत शर्मा
Twitter
BA, B.Ed हूं और पत्रकारिता क्षेत्र में 14 साल से अधिक का अनुभव है। कई सालों तक फील्ड रिपोर्टिंग करना और पत्रकारिता क्षेत्र में तीन पुरस्कार हासिल करना बड़ी उपलब्धि रही है। डिजिटल मीडिया में भी अच्छा खासा अनुभव है। एक्सक्लूसिव स्टोरी, अपराध, राजनीति, चिकित्सा, प्रौद्योगिकी, परिवहन, प्रशासन, यात्रा-वृत्तांत आदि क्षेत्रों में लेखन पर मजबूत पकड़ है।
ताज़ा खबरें
हरियाणा
भाजपा समाचार
भूपेंद्र सिंह हुड्डा
हरियाणा सरकार
ताज़ा खबरें
पहले टी-20 में भारत ने आयरलैंड को सात विकेट से हराया, बने ये रिकॉर्ड्स
पहले टी-20 में भारत ने आयरलैंड को सात विकेट से हराया, बने ये रिकॉर्ड्स खेलकूद
इंस्टाग्राम टेस्ट कर रही है नया नोट्स फीचर, 24 घंटे में अपने आप हो जाएंगे गायब
इंस्टाग्राम टेस्ट कर रही है नया नोट्स फीचर, 24 घंटे में अपने आप हो जाएंगे गायब टेक्नोलॉजी
कॉफी के शौकीन हैं तो भारत की इन पांच जगहों की जरूर करें सैर
कॉफी के शौकीन हैं तो भारत की इन पांच जगहों की जरूर करें सैर लाइफस्टाइल
मानसून में कार के लिए जरूरी हैं ये एक्सेसरीज, इन्हें लेकर न बरतें लापरवाही
मानसून में कार के लिए जरूरी हैं ये एक्सेसरीज, इन्हें लेकर न बरतें लापरवाही ऑटो
दिलीप जोशी से मुनमुन दत्ता तक, 'तारक मेहता...' के कलाकारों की फीस कितनी है?
दिलीप जोशी से मुनमुन दत्ता तक, 'तारक मेहता...' के कलाकारों की फीस कितनी है? मनोरंजन
हरियाणा
हरियाणा में कृषि विकास अधिकारी के 700 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
हरियाणा में कृषि विकास अधिकारी के 700 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन करियर
हरियाणा: खाप पंचायतों की अग्निपथ योजना में आवेदन करने पर समाज से अलग करने की धमकी
हरियाणा: खाप पंचायतों की अग्निपथ योजना में आवेदन करने पर समाज से अलग करने की धमकी देश
हरियाणा निकाय चुनाव: 22 सीटों पर भाजपा तो 19 पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जमाया कब्जा
हरियाणा निकाय चुनाव: 22 सीटों पर भाजपा तो 19 पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जमाया कब्जा राजनीति
NDA के पहले महिला बैच की परीक्षा में हरियाणा की शनन ढाका ने किया टॉप
NDA के पहले महिला बैच की परीक्षा में हरियाणा की शनन ढाका ने किया टॉप करियर
HSSC: हरियाणा में 26,000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
HSSC: हरियाणा में 26,000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन करियर
और खबरें
भाजपा समाचार
उपचुनाव नतीजे: पंजाब में AAP तो उत्तर प्रदेश में सपा को झटका, भाजपा का शानदार प्रदर्शन
उपचुनाव नतीजे: पंजाब में AAP तो उत्तर प्रदेश में सपा को झटका, भाजपा का शानदार प्रदर्शन राजनीति
क्या बागियों में आई दरार? मुख्यमंत्री ठाकरे के संपर्क में शिंदे खेमे के 20 विधायक- रिपोर्ट
क्या बागियों में आई दरार? मुख्यमंत्री ठाकरे के संपर्क में शिंदे खेमे के 20 विधायक- रिपोर्ट राजनीति
वडोदरा में देवेंद्र फडणवीस से मिले शिवसेना के बागी एकनाथ शिंदे, सरकार गठन पर चर्चा- सूत्र
वडोदरा में देवेंद्र फडणवीस से मिले शिवसेना के बागी एकनाथ शिंदे, सरकार गठन पर चर्चा- सूत्र राजनीति
संजय राउत बोले- इस्तीफा नहीं देंगे उद्धव ठाकरे; बागी विधायकों को भेजे गए नोटिस
संजय राउत बोले- इस्तीफा नहीं देंगे उद्धव ठाकरे; बागी विधायकों को भेजे गए नोटिस राजनीति
गुजरात दंगे: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले अमित शाह- 19 साल चुपचाप सहते रहे मोदी
गुजरात दंगे: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले अमित शाह- 19 साल चुपचाप सहते रहे मोदी देश
और खबरें
भूपेंद्र सिंह हुड्डा
हरियाणा: भूपेंद्र हुड्डा के करीबी को बनाया गया कांग्रेस इकाई का प्रमुख, चार कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त
हरियाणा: भूपेंद्र हुड्डा के करीबी को बनाया गया कांग्रेस इकाई का प्रमुख, चार कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त राजनीति
कांग्रेस में लगातार इस्तीफे चिंता का विषय, पार्टी को आत्मनिरीक्षण की जरूरत- G-23 नेता
कांग्रेस में लगातार इस्तीफे चिंता का विषय, पार्टी को आत्मनिरीक्षण की जरूरत- G-23 नेता राजनीति
पंजाब के बाद अब हरियाणा कांग्रेस में भी कलह, हुड्डा और शैलजा के खेमों में गुटबाजी
पंजाब के बाद अब हरियाणा कांग्रेस में भी कलह, हुड्डा और शैलजा के खेमों में गुटबाजी राजनीति
हरियाणा: किसानों का विधायकों के घरों के बाहर प्रदर्शन, खट्टर सरकार के खिलाफ वोट की अपील
हरियाणा: किसानों का विधायकों के घरों के बाहर प्रदर्शन, खट्टर सरकार के खिलाफ वोट की अपील देश
पंचकुला जमीन घोटाला: प्रवर्तन निदेशालय ने भूपेंद्र हुड्डा सहित 22 के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
पंचकुला जमीन घोटाला: प्रवर्तन निदेशालय ने भूपेंद्र हुड्डा सहित 22 के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट देश
और खबरें
हरियाणा सरकार
हरियाणा: जेलों में पेट्रोल पंप खोल रही सरकार, कुरुक्षेत्र से हुई शुरुआत
हरियाणा: जेलों में पेट्रोल पंप खोल रही सरकार, कुरुक्षेत्र से हुई शुरुआत देश
हरियाणा में विधवा महिलाओं को मिल रही 2,250 रुपये महीना पेंशन, ऐसे करें आवेदन
हरियाणा में विधवा महिलाओं को मिल रही 2,250 रुपये महीना पेंशन, ऐसे करें आवेदन बिज़नेस
हरियाणा: गुरुग्राम में गौ तस्करों ने तेज रफ्तार पिकअप से गायों को फेंका, गौरक्षकों पर फायरिंग
हरियाणा: गुरुग्राम में गौ तस्करों ने तेज रफ्तार पिकअप से गायों को फेंका, गौरक्षकों पर फायरिंग देश
हरियाणा विधानसभा ने पारित किया धर्मांतरण विरोधी विधेयक, ऐसा करने वाला चौथा राज्य
हरियाणा विधानसभा ने पारित किया धर्मांतरण विरोधी विधेयक, ऐसा करने वाला चौथा राज्य राजनीति
सुप्रीम कोर्ट से हरियाणा सरकार को राहत, निजी क्षेत्र में आरक्षण वाले कानून से रोक हटाई
सुप्रीम कोर्ट से हरियाणा सरकार को राहत, निजी क्षेत्र में आरक्षण वाले कानून से रोक हटाई देश
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

राजनीति की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Politics Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022