NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / आखिरकार भाजपा में शामिल हुईं प्रसिद्ध गायिका और डांसर सपना चौधरी, काफी समय से थीं अटकलें
    राजनीति

    आखिरकार भाजपा में शामिल हुईं प्रसिद्ध गायिका और डांसर सपना चौधरी, काफी समय से थीं अटकलें

    आखिरकार भाजपा में शामिल हुईं प्रसिद्ध गायिका और डांसर सपना चौधरी, काफी समय से थीं अटकलें
    लेखन मुकुल तोमर
    Jul 07, 2019, 03:35 pm 1 मिनट में पढ़ें
    आखिरकार भाजपा में शामिल हुईं प्रसिद्ध गायिका और डांसर सपना चौधरी, काफी समय से थीं अटकलें

    हरियाणा की लोकप्रिय गायिका और डांसर सपना चौधरी आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में भाजपा के सदस्यता अभियान के एक कार्यक्रम में सपना भाजपा से जुड़ीं। इस दौरान दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा महासचिव राम लाल जैसे वरिष्ठ नेता वहां मौजूद थे। बता दें कि दिल्ली में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

    भाजपा में शामिल हुईं सपना चौधरी

    Haryanavi dancer Sapna Chaudhary joins Bharatiya Janata Party at the party's membership drive program in Delhi. pic.twitter.com/G9jmj0tOrt

    — ANI (@ANI) July 7, 2019

    लोकसभा चुनाव में वोट देने वाले हर व्यक्ति को सदस्य बनाना भाजपा का लक्ष्य

    सपना भाजपा के इस नए सदस्यता अभियान में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता लेने वाली पहली व्यक्ति थीं। भाजपा ने 11 अगस्त को खत्म होने वाले अपने इस 37 दिवसीय सदस्यता अभियान के दौरान दिल्ली में 14 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि वह दिल्ली के उन सभी 56 प्रतिशत लोगों को भाजपा का सदस्य बनाना चाहते हैं, जिन्होंने लोकसभा चुनाव में पार्टी को वोट दिया।

    लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा से जुड़ने की थी अटकलें

    बता दें कि सपना चौधरी के भाजपा में शामिल होने की अटकलें पहले भी लगती रही हैं और उनके लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी से जुड़ने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि उन्होंने लोकसभा चुनाव में मनोज तिवारी के लिए प्रचार जरूर किया। मनोज ने उत्तर-पूर्व दिल्ली सीट से चुनाव लड़ा था और मोदी लहर पर सवार होकर वह आसान जीत दर्ज करने में कामयाब रहे थे।

    मार्च में फैली थी कांग्रेस में शामिल होने की झूठी खबर

    इससे पहले मार्च में सपना के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों ने भी खूब जोर पकड़ा था। दरअसल, यूपी कांग्रेस प्रमुख राज बब्बर ने प्रियंका गांधी के साथ सपना की तस्वीर ट्वीट करते हुए उनका पार्टी में स्वागत किया था। इससे ये खबर फैल गई कि वह कांग्रेस में शामिल हो गईं हैं और मथुरा से हेमा मालिनी के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं। सपना ने इन खबरों का खंडन करते हुए सभी अटकलों पर विराम लगा दिया था।

    मनोज तिवारी ने की थी सपना के भाजपा में शामिल होने की इच्छा

    सपना के खंडन के बाद भाजपा उनके समर्थन में आगे आई थी और कांग्रेस पर पुरानी तस्वीर के जरिए ये खबरें फैलाने का आरोप लगाया था। तब मनोज तिवारी ने कहा था, "सपना सबसे बड़ी स्टार हैं और कांग्रेस ऐसे घटिया स्तर पर उतर आई है, प्रियंका गांधी के अधीन ऐसा होने की उम्मीद नहीं थी।" तिवारी ने कहा था कि उन्हें खुशी होगी अगर सपना भाजपा से साथ जुड़ती हैं।

    दिल्ली विधानसभा चुनाव में उपयोगी सिद्ध हो सकती हैं सपना

    बता दें कि सपना चौधरी हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कई इलाकों में बेहद लोकप्रिय हैं। उनके गाने लोगों की जुबान पर चढ़ रहते हैं और उनके नाच-गाने के कार्यक्रम में इतनी भीड़ जमा हो जाती है कि सुरक्षा बुलानी पड़ती है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में हरियाणवी लोगों को लुभाने के लिए भाजपा सपना का उसी तरह से उपयोग कर सकती है, जैसे बिहारी और पूर्वांचल के लोगों को लुभाने के लिए मनोज तिवारी का किया जाता है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    मध्य प्रदेश
    हरियाणा
    भारतीय जनता पार्टी

    ताज़ा खबरें

    महिला टी-20 विश्व कप 2023: न्यूजीलैंड की टीम, शेड्यूल और अन्य सभी अहम जानकारी  टी-20 क्रिकेट
    इन 5 रेजिस्टेंस बैंड एक्सरसाइज की मदद से करें फुल बॉडी वर्कआउट  एक्सरसाइज
    माइक्रोसॉफ्ट ने लॉन्च किया नया बिंग सर्च इंजन और एज ब्राउजर, बदल जाएगा सर्च का अंदाज माइक्रोसॉफ्ट
    पिछले टी-20 विश्व कप में कैसा रहा था भारतीय महिला क्रिकेट टीम का प्रदर्शन?   भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    दिल्ली

    श्रद्धा हत्याकांड: आफताब ने मिक्सर में पीसी थीं श्रद्धा की हड्डियां, चार्जशीट में किया गया दावा दिल्ली पुलिस
    दिल्ली मेयर चुनाव: भाजपा-AAP का एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट में कल होगी सुनवाई दिल्ली नगर निगम
    G-20: ऑटो-कैब चालकों को पहननी होगी निर्धारित वर्दी, नहीं तो लगेगा 10,000 रुपये का जुर्माना G-20 शिखर सम्मेलन
    क्या हवाई यात्रा से तेज हो जाएगा सड़क के जरिए सफर? जानें नितिन गडकरी क्या बोले सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय

    मध्य प्रदेश

    भाजपा की यात्रा में बच्चे ने सुनाई महात्मा गांधी के खिलाफ कविता, ताली बजाते रहे नेता भाजपा समाचार
    मध्य प्रदेश: गर्म लोहे से दागने से नवजात बच्ची की मौत, चार दिन में दूसरा मामला शिशु मृत्यु दर
    मध्य प्रदेश: उमा भारती ने शराब की दुकान के सामने बांधी गाय, कहा- दूध पियो उमा भारती
    मुरैना विमान हादसा: मिराज 2000 लड़ाकू विमान का ब्लैक बॉक्स मिला, खुलेंगे घटना के रहस्य भारतीय वायुसेना

    हरियाणा

    सूरजकुंड में लगा शानदार अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला, जानिए क्या-क्या है खास पर्यटन
    सपना चौधरी और परिवार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के लिए दर्ज हुई FIR सपना चौधरी
    हरियाणा: केंद्रीय अधिकारी ने बताया OPS लागू किया तो 2030 तक दिवालिया हो जाएगा देश- खट्टर हरियाणा सरकार
    हरियाणा: गुरूग्राम में कार ने पार्किंग में खड़ी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, दूर तक घसीटा गुरूग्राम

    भारतीय जनता पार्टी

    'पठान' विवाद: प्रधानमंत्री मोदी का भाजपा नेताओं को निर्देश, बेवजह के बयान न दें पठान फिल्म
    वाजपेयी की बायोपिक 'मैं अटल हूं' से पंकज त्रिपाठी की पहली तस्वीर, दिखे हूबहू अटल अटल बिहारी वाजपेयी
    भाजपा मुफ्त राशन तब देती है जब उसे वोट चाहिए- अखिलेश यादव अखिलेश यादव
    मनोज तिवारी तीसरी बार बनेंगे पिता, शेयर किया पत्नी की गोदभराई का वीडियो मनोज तिवारी

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023