एक्जिट पोल: तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और BRS के बीच कांटे की टक्कर
क्या है खबर?
तेलंगाना के विधानसभा चुनाव 30 नवंबर को समाप्त हो गया और इसी के साथ ही इसके एक्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं। तेलंगाना में शाम 5:00 बजे 63.94 प्रतिशत मतदान हुआ है।
तेलंगाना में 119 सीटों के लिए मतदान हुआ था। इसके नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। इस बार तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (BRS) और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है।
तेलंगाना में बहुमत के लिए 60 सीटों की जरूरत है।
एक्जिट पोल
तेलंगाना में कैसे रहे एक्जिट पोल?
टीवी9 तेलुगु के एक्जिट पोल के मुताबिक, तेलंगाना में BRS को 48-58 सीट और कांग्रेस को 49-59 सीट, भाजपा को 5-10 और अन्य को 6-18 सीटें मिल सकती हैं।
जन की बात ने BRS को 40-55 सीटें, कांग्रेस को 48-64 सीटें, भाजपा को 7-13 सीटें और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (AIMIM) को 4-7 सीटें दी हैं।
इंडिया टीवी-सीएनएक्स ने BRS को 31-47, कांग्रेस को 63-79, भाजपा को 2-4 और AIMIM को 5 से 7 सीटें दी हैं।
अनुमान
ऐसे हैं बाकी एक्जिट पोल
रिपब्लिक टीवी के एग्जिट पोल में BRS को 46 से 56, कांग्रेस को 58 से 68, भाजपा को 6 से 9, AIMIM को 5 से 7 और अन्य को 1 सीट मिलेगी।
टाइम्स नाऊ ने कांग्रेस को 60 से 70, BRS को 37 से 45, भाजपा को 6 से 8 और AIMIM को 5 से 7 सीटें मिल रही हैं।
न्यूज18 ने कांग्रेस को 56, BRS को 48, भाजपा को 10 और अन्य को 5 सीटें दी हैं।