
पूर्व सांसद और अभिनेत्री जया प्रदा ने रामपुर कोर्ट में आत्मसमर्पण किया, जानें मामला
क्या है खबर?
आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़े 2 मामलों में फरार पूर्व सांसद और अभिनेत्री जया प्रदा ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के रामपुर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।
वे बार-बार नोटिस और गैर-जमानती वारंट (NBW) के बावजूद कोर्ट की सुनवाई में शामिल नहीं हो रही थीं।
दैनिक भास्कर के मुताबिक, कई बार NBW जारी करने के बाद 27 फरवरी को रामेेपुर की सांसद-विधायक कोर्ट ने CrPC आदेशेेेे 82 जारी कर उनको फरार घोषिते किया था।
आत्मसमर्पण
2 घंटे तक चली सुनवाई
रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को जया कोेेे न्यायिक हिरासत में लिया गया। इसके बाद करीब 2 घंटे तक सुनवाई चली।
कई महीने से गायब होने के कारण कोर्ट ने पुलिस ेेअधीक्षक रामपुर को 6 मार्च को जया प्रदा को हाजिर करने का आदेश दिया था।
जया को कोर्ट की ओर से करीब 9 वारंट जारी हुए थे। बता दें कि जया के रामपुर कोर्ट पहुंचने के बाद हलचल बढ़ गई और वहां लोगों का तांता लग गया।
विवाद
क्या है मामला?
2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने रामपुर सीट से जया प्रदा को समाजवादी पार्टी (SP) के आजम खान के खिलाफ मैदान में उतारा था।
चुनाव प्रचार के दौरान 19 अप्रैल, 2019 को जया प्रदा ने स्वार थाने के गांव नूरपुर में एक सड़क का उद्घाटन कर दिया, जिसका मामला दर्ज कराया गया था।
इसके अलावा 2019 में ही कैमरी थाना क्षेत्र के पिपलिया मिश्र गांव में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
जानकारी
2 बार सांसद रहीं हैं जया
SP के तत्कालीन प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने जया प्रदा को पहली बार 2004 में रामपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ाया था। उन्होंने 2004 और 2009 में जीत दर्ज की थी। 2019 में वह भाजपा में शामिल हो गईं थीं।