बेंगलुरु जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के जब्त फोन में मिले 90 अश्लील वीडियो
क्या है खबर?
कर्नाटक की बेंगलुरु जेल में बंद जनता दल सेक्युलर (JDS) के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल फोन में 90 अश्लील वीडियो मिले हैं। फोन को 2 दिन पहले पुलिस ने उसकी बैरक से जब्त किया था। इंडिया टुडे ने केंद्रीय अपराध शाखा (CCB) के अधिकारी के हवाले से बताया कि परप्पना अग्रहारा केंद्रीय जेल से मिले फोन में ढेरों अश्लील वीडियो मिलने के बाद नई FIR दर्ज की गई है। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच होगी।
जांच
फोन में मौजूद अधिकतर वीडियो भारतीय
रिपोर्ट के मुताबिक, प्रज्वल के पास से जब्त मोबाइल फोन की डिवाइस चेक की गई थी, जिसमें जांचकर्ताओं को 80-90 डाउनलोड किए गए अश्लील वीडियो मिले हैं।
फोन में मौजूद अधिकांश सामग्री भारतीय अश्लील सामग्री थी। फोन में महिलाओं के आपत्तिजनक कपड़ों वाली अखबारों की कटिंग भी संग्रहित थीं।
जांचकर्ता मोबाइल की गहन जांच कर पता लगा रहे हैं कि यह सामग्री कहां से आई और कब डाउनलोड हुई है और क्या इसका प्रजव्ल के मामले से कोई संबंध है।
कारावास
छापेमारी के बाद सहायक जेल अधीक्षक को निलंबित किया गया
CCB ने मंगलवार को उच्च-सुरक्षा जेल में 5 घंटे छापेमारी की थी, जिसमें हाई-प्रोफाइल कैदियों और अन्य बंदी निशाने पर थे।
तभी रेवन्ना के बैरक से नीले रंग का फोन, एक पेन-ड्राइव, एक चार्जर और एक डायरी बरामद हुई। मामले में विचाराधीन कैदी प्रताप राय भी शामिल है।
मामले में जेल के एक सहायक अधीक्षक को निलंबित कर दिया गया है, जबकि अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
सजा
आजीवन कारावास की सजा काट रहा प्रज्वल
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते प्रज्वल ने कई महिलाओं का रेप कर उनकी वीडियो बनाई थी। अप्रैल 2024 में प्रज्वल के सैकड़ों सेक्स टेप सामने आए, जिनमें वह जबरन संबंध बनाते नजर आया।
इसके बाद उसकी घरेलू सहायिका ने सबसे पहले शिकायत की। इस बीच, प्रज्वल जर्मनी भाग गया। हालांकि, दबाव में उसे लौटना पड़ा और गिरफ्तार हुआ।
वह हासन से लोकसभा चुनाव 2024 भी हारा। कोर्ट ने आजीवन कारावास और 10 लाख रुपये जुर्माने की सजा दी है।